लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसाः लगातार बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा, 38 मरे, 200 घायल, 48 पर FIR, एसआईटी गठित

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 27, 2020 20:44 IST

दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों की जांच अपराध शाखा को सौंप दी है और मामलों की जांच के लिए दो विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने अब तक 48 प्राथमिकी दर्ज की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटीमों का नेतृत्व दो पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की और राजेश देव करेंगे। इन टीमों में सहायक पुलिस आयुक्त रैंक के चार अधिकारी भी होंगे

पूर्वोत्तर दिल्ली में सोमवार को भड़की हिंसा में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 200 से अधिक घायल हो गए हैं। जीटीबी अस्पताल में 34, एलएनजेपी अस्पताल में 3 और जग परवेश चंदर अस्पताल में एक लोग की मौत हुई है।

दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों की जांच अपराध शाखा को सौंप दी है और मामलों की जांच के लिए दो विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने अब तक 48 प्राथमिकी दर्ज की हैं। टीमों का नेतृत्व दो पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की और राजेश देव करेंगे। इन टीमों में सहायक पुलिस आयुक्त रैंक के चार अधिकारी भी होंगे और जांच की निगरानी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बीके सिंह करेंगे।

दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा में घायलों को देखते हुए सीआरपीएफ के लगभग तीन दर्जन जवानों ने जीटीबी अस्पताल में रक्तदान किया है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को अर्द्धसैनिक बल के 50 कर्मियों के दल को अस्पताल भेजा गया जिनमें से 34 ने रक्तदान किया और बाकी को तैयार रहने के लिए कहा गया। बल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘यह रक्तदान जीटीबी अस्पताल के ब्लड बैंक के लिए किया गया हैं जहां सोमवार से दिल्ली दंगों में घायलों को भर्ती किया जा रहा है।”

#UPDATE Death toll rises to 38 (34 at GTB Hospital, 3 at LNJP Hospital and 1 at Jag Parvesh Chander Hospital) in North East Delhi violence. https://t.co/gSGtKDz3za

— ANI (@ANI) February 27, 2020

दिल्ली हिंसा: उपराज्यपाल ने विशेष पुलिस आयुक्त (सतर्कता) को पीड़ित परिवारों से मिलने को कहा

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की विशेष पुलिस आयुक्त (सतर्कता) को हिंसा का शिकार हुए परिवारों से मिलने और उन्हें हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि बैजल ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से विशेष पुलिस आयुक्त (सतर्कता) सुंदरी नंदा को उनके निरीक्षण के दौरान मदद करने का निर्देश दिया। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्टजाफराबाद हिंसाताहिर हुसैनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहअरविन्द केजरीवालअनिल बैजलदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील