लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: अदालत ने जामिया के छात्र को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: April 3, 2020 19:30 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में राजद की छात्र इकाई ने भी हैदर की रिहाई की मांग की थी और कहा था कि पुलिस को जनता का मित्र बनना चाहिए न कि लोगों को भयभीत करने वाला।

Open in App
ठळक मुद्देजामिया समन्वय समिति (जेसीसी) ने भी हैदर की गिरफ्तारी की निंदा की और उसे तत्काल रिहा करने की मांग की।राजद नेता मनोज झा ने ट्वीट किया कि दिल्ली पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था और इसके बाद ऊपर से आदेश मिला और मीरान हैदर को गिरफ्तार कर लिया गया।

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने उत्तरपूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कथित साजिश रचने के लिए गिरफ्तार किये गये जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एक छात्र को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। एक वकील ने यह जानकारी दी। जामिया में पीएचडी का छात्र मीरान हैदर (35) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की युवा इकाई का दिल्ली प्रदेश भी अध्यक्ष है।

इस मामले से जुड़े एक वकील के अनुसार पुलिस ने अदालत को बताया कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित मामले में बड़ी साजिश का पता लगाये जाने की जरूरत है जिसके बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट प्रभजीत कौर ने हैदर को पूछताछ के लिए हिरासत में भेज दिया।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को राज्यसभा सदस्य और राजद नेता मनोज झा ने ट्वीट किया था, ‘‘दिल्ली पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था और इसके बाद ऊपर से आदेश मिला और मीरान हैदर को गिरफ्तार कर लिया गया, जो कोरोना वायरस महामारी के समय लोगों की मदद कर रहा था।’’

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में राजद की छात्र इकाई ने भी हैदर की रिहाई की मांग की थी और कहा था कि पुलिस को जनता का मित्र बनना चाहिए न कि लोगों को भयभीत करने वाला।

जामिया समन्वय समिति (जेसीसी) ने भी हैदर की गिरफ्तारी की निंदा की और उसे तत्काल रिहा करने की मांग की। गौरतलब है कि सीएए समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई हिंसा के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी को भड़की सांप्रदायिक हिंसा में 53 लोगों की मौत हुई थी और लगभग 200 अन्य घायल हुए थे।

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियाकेसदिल्ली क्राइमदिल्ली हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUttam Nagar: तरुण मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 लोगों को पकड़ा

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध का ऐसा अंत?, गांव में पेड़ से लटके दुष्कर्म आरोपी 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ और 17 वर्षीय पीड़िता

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष