लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसाः 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से, जाफराबाद और बाबरपुर इलाके में किया फ्लैग मार्च

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 29, 2020 19:37 IST

दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) सतीश गोलचा ने कहा कि हालात सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं और पुलिस की तैनाती तब तक रहेगी जब तक स्थिति सुधर नहीं जाती। एनएचआरसी ने उत्तरपूर्वी दिल्ली में हिंसा की जांच के लिए तथ्यान्वेषी दल नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंसा में 42 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, अब तक दंगा प्रभावित इलाके से 69 फॉर्म मिले हैं।

दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से होंगी। बोर्ड ने दिल्ली हाई कोर्ट में ऐफिडेविट फाइल करके कहा है कि हाई कोर्ट पुलिस को सुरक्षित परीक्षाएँ कराने में सहयोग करने का निर्देश दे। इस बीच पुलिस ने जाफराबाद और बाबरपुर इलाके में फ्लैग मार्च किया।

दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) सतीश गोलचा ने कहा कि हालात सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं और पुलिस की तैनाती तब तक रहेगी जब तक स्थिति सुधर नहीं जाती। एनएचआरसी ने उत्तरपूर्वी दिल्ली में हिंसा की जांच के लिए तथ्यान्वेषी दल नियुक्त किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, अब तक दंगा प्रभावित इलाके से 69 फॉर्म मिले हैं। उन्हें कल तक 25 हजार रुपये की मदद मिल जाएगी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन राष्ट्रीय राजधानी के उत्तरपूर्वी जिले में सांप्रदायिक हिंसा में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए शनिवार को जीटीबी अस्पताल पहुंचे। उत्तरपूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, चांदबाग, शिव विहार, भजनपुरा और यमुना विहार के इलाकों में हिंसा में 42 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

जैन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं यहां घायलों से मिलने आया हूं। कुल 45 मरीजों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत अब स्थिर है और सरकार की घोषणा के अनुसार उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।’’ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंसा में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

दिल्ली सरकार ने आजीवन अशक्तता की स्थिति में पांच-पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों के लिए 20-20 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

Rama Sharma, CBSE PRO: Class 10&12 CBSE exams will be held as scheduled from 2 March onwards in #NortheastDelhi also. Board has filed affidavit in Delhi High Court&HC has directed Delhi Police&Delhi govt to ensure safety of students&render all help to conduct exams in these areas pic.twitter.com/4S4Fkms5YT

— ANI (@ANI) February 29, 2020

 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली क्राइमएसएन श्रीवास्तवजाफराबाद हिंसानागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टशाहीन बाग़ प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)दिल्ली सरकारअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'