लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: मृतक IB अफसर अंकित शर्मा के परिजनों को एक करोड़ रुपये देगी केजरीवाल सरकार, परिवार के एक सदस्य को नौकरी

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 2, 2020 15:14 IST

Delhi Violence: 26 वर्षीय अंकित शर्मा पहले लापता थे और उनका शव 27 फरवरी को नाले में मिला था।  शर्मा के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गुरू तेगबहादुर अस्पताल ले जाया गया था। अंकित की मां ने बताया था कि उनका चयन दिल्ली पुलिस के लिए हुआ था लेकिन वह पुलिस में नहीं गया। 

Open in App
ठळक मुद्देआईबी के अंकित शर्मा उत्तर पूर्व दिल्ली के दंगाग्रस्त चांद बाग इलाके में एक नाले में मृत पाए गए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंकित शर्मा के परिजनों को एक करोड़ रुपये की राशि देने का ऐलान किया।

आईबी के अंकित शर्मा उत्तर पूर्व दिल्ली के दंगाग्रस्त चांद बाग इलाके में एक नाले में मृत पाए गए थे। वह इसी इलाके में रहते थे। उनकी हत्या के आरोप पार्षद ताहिर हुसैन पर लगे, जिन्हें आम आदमी पार्टी (आप) से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस बीच सोमवार (02 मार्च) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंकित शर्मा के परिजनों को एक करोड़ रुपये की राशि देने का ऐलान किया।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा कर रहे हैं और उनके परिवार के एक सदस्य को दिल्ली सरकार द्वारा नौकरी दी जाएगी।

26 वर्षीय अंकित शर्मा पहले लापता थे और उनका शव 27 फरवरी को नाले में मिला था।  शर्मा के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गुरू तेगबहादुर अस्पताल ले जाया गया था। अंकित की मां ने बताया था कि उनका चयन दिल्ली पुलिस के लिए हुआ था लेकिन वह पुलिस में नहीं गया। 

अंकित के भाई अंकुर ने आरोप लगाया था उनकी कॉलोनी की कुछ महिलाओं ने सुबह उन्हें बताया कि उन्होंने लोगों को उनके भाई को नाले में फेंकते हुए देखा था। अंकुर ने दावा किया था कि जब लोगों ने महिलाओं को देख लिया तो उन्होंने धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को कुछ बताया तो नतीजा गंभीर होगा। उसे नाले में फेंके जाने से पहले कई बार चाकू मारा गया। अंकित शर्मा के परिवार में उनके माता-पिता, एक भाई और एक बहन हैं। अंकित शर्मा 2017 में आईबी में भर्ती हुए थे।अंकित शर्मा की हत्या करने के आरोप पार्षद ताहिर हुसैन पर लगे, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या करने के मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद ताहिर हुसैन फरार चल रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है और अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर वह दोषी हैं तो उनके कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाअरविन्द केजरीवालकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनदिल्ली क्राइमजाफराबाद हिंसादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील