लाइव न्यूज़ :

आरएसएस बैठक में दिल्ली हिंसा, सीएए विरोधी प्रदर्शन संबंधी मुद्दे छाने रहने की संभावना

By भाषा | Updated: March 1, 2020 15:17 IST

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक बेंगलुरु में 15-17 मार्च को होगी। प्रतिनिधि सभा संघ की निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था है जो निर्णय लेने और भविष्य की कार्रवाई पर फैसला लेने के लिए साल में एक बार बैठक करती है। संघ से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और पार्टी महासचिव (संगठन) बी एल संतोष के इस अहम बैठक में हिस्सा लेने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक बेंगलुरु में 15-17 मार्च को होगी।बैठक में संघ को अनछुए इलाकों में पहुंच बनाने और लोगों से संपर्क कायम करने के तरीकों पर भी चर्चा होगी।

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था की 15 मार्च से शुरू होने वाली तीन दिवसीय वार्षिक बैठक की कार्यवाही में दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन जैसे मुद्दे छाए रहने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक बेंगलुरु में 15-17 मार्च को होगी। प्रतिनिधि सभा संघ की निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था है जो निर्णय लेने और भविष्य की कार्रवाई पर फैसला लेने के लिए साल में एक बार बैठक करती है। संघ से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और पार्टी महासचिव (संगठन) बी एल संतोष के इस अहम बैठक में हिस्सा लेने की संभावना है।

संघ के एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि दिल्ली में हालिया हिंसा, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन समेत कई मुद्दों पर बौद्धिक सत्र के दौरान चर्चा होने की संभावना है। पदाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में संघ की दिल्ली इकाई को हिंसा पर विस्तृत जानकारी के साथ आने के लिए कहा जा सकता है।

वार्षिक बैठक में संघ को अनछुए इलाकों में पहुंच बनाने और लोगों से संपर्क कायम करने के तरीकों पर भी चर्चा होगी। संघ ने कहा कि बैठक में शाखाओं में सुधार और प्रशिक्षण केंद्रों की संख्या में इजाफा समेत संघ के कार्य में विस्तार तथा उनके समेकन के लिए योजना पर भी चर्चा होगी।

इसके अनुसार अलग-अलग इकाइयां आगामी वर्ष के लिए अपनी नयी कार्यप्रणाली एवं अनुभव को साझा करेंगी। तीन दिवसीय बैठक के दौरान देश भर से 1,400 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रस्ताव पारित करेंगे।

संघ ने कहा कि विभिन्न इलाकों में काम करने वाले स्वयंसेवक और विभिन्न संगठनों के जरिए समाज के कई वर्गों को अपने अनुभव साझा करने और राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया गया है। राष्ट्र सेविका समिति से महिला प्रतिनिधियों को भी बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक का संचालन संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी आरएसएस प्रमुख सरसंघचालक मोहन भागवत की मौजूदगी में करेंगे। 

टॅग्स :आरएसएसदिल्ली हिंसादिल्ली क्राइमशाहीन बाग़ प्रोटेस्टजाफराबाद हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप