लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसाः अजीत डोभाल बोले- मैं पूरे इलाके में घूमा, 10-20 अपराधी हिंसा फैला रहे हैं, अमित शाह से मिले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 26, 2020 18:43 IST

एनएसए अजित डोभाल ने कहा कि दंगा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात नियंत्रण में है। मैं पूरे इलाके में घूमा। लोग एकता चाहते हैं, सब शांति चाहते हैं। कुछ 10-20 अपराधी हिंसा फैला रहे हैं। मैं पीएम और गृह मंत्री के आदेश पर यहां आया हूं। अब इस इलाके में पूरी शांति है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर पूर्वी दिल्ली में तीन दिन पहले शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा में अब तक कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है।जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, यमुना विहार, भजनपुरा, चांद बाग, शिव विहार मुख्य रूप से दंगों से प्रभावित हुए हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद बुधवार को कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात नियंत्रण में है। साथ ही उन्होंने बुधवार दोपहर कुछ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया।

एनएसए डोभाल ने कहा कि दंगा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात नियंत्रण में है। मैं पूरे इलाके में घूमा। लोग एकता चाहते हैं, सब शांति चाहते हैं। कुछ 10-20 अपराधी हिंसा फैला रहे हैं। मैं पीएम और गृह मंत्री के आदेश पर यहां आया हूं। अब इस इलाके में पूरी शांति है। हर आदमी जो अपने देश को प्यार करता है, वो अपने समाज को प्यार करता है, पड़ोसी को प्यार करता है। हमें एक-दूसरे की समस्याओं को बढ़ाने नहीं, कम करने की कोशिश करनी चाहिए।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में तीन दिन पहले शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा में अब तक कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, यमुना विहार, भजनपुरा, चांद बाग, शिव विहार मुख्य रूप से दंगों से प्रभावित हुए हैं।

डोभाल को हिंसा को रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सीलमपुर में पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) के कार्यालय में दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मनदीप सिंह रंधावा, नव नियुक्त विशेष पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव, विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सतीश गोलचा, उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी वेद प्रकाश आर्य भी बैठक में शामिल थे। यह बैठक 30 मिनट से अधिक समय तक चली।

डोभाल ने मंगलवार देर रात भी दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इसी तरह की बैठक की थी। बैठक के बाद डोभाल हालात का जायजा लेने के लिये जाफराबाद और मौजपुर गए। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और इलाके में शांति सुनिश्चित करने के बारे में उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘स्थिति नियंत्रण में है और लोग संतुष्ट हैं। हमें कानून लागू करने वाली एजेंसियों पर भरोसा है। पुलिस अपना काम कर रही है और सतर्क है।’’ 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीअमित शाहअरविन्द केजरीवालअजीत डोभालकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा