लाइव न्यूज़ :

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: बीजेपी को बड़ी राहत, महाराष्ट्र में सहयोगी दल शिवसेना ने किया समर्थन, एकनाथ शिंदे ने जेपी नड्डा को लिखा समर्थन पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2025 17:34 IST

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE: वर्ष 2022 में शिवसेना विभाजित हो गई थी और शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को बाद में निर्वाचन आयोग ने असली पार्टी के रूप में मान्यता दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवारों को सक्रिय रूप से समर्थन देने का फैसला किया है।शिवसेना की दिल्ली इकाई को भाजपा की प्रदेश इकाई के साथ जुड़ने और चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है। नेतृत्व में पार्टी बाल ठाकरे द्वारा समर्थित ‘‘हिंदुत्व की विचारधारा की मशाल वाहक’’ रही है।

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव में परंपरागत रूप से अपने उम्मीदवार उतारती रही शिवसेना ने इस बार अपनी सहयोगी भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। शिवसेना ने मंगलवार को भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा को अपने नेता एकनाथ शिंदे द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखा गया समर्थन पत्र सौंपा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘शिवसेना ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवारों को सक्रिय रूप से समर्थन देने का फैसला किया है।

मैंने शिवसेना की दिल्ली इकाई को भाजपा की प्रदेश इकाई के साथ जुड़ने और चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है।’’ शिंदे ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी बाल ठाकरे द्वारा समर्थित ‘‘हिंदुत्व की विचारधारा की मशाल वाहक’’ रही है। वर्ष 2022 में शिवसेना विभाजित हो गई थी और शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को बाद में निर्वाचन आयोग ने असली पार्टी के रूप में मान्यता दी थी।

उन्होंने कहा कि इस विरासत का अनुसरण करते हुए पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक सक्रिय और गौरवान्वित सदस्य है। शिवसेना ने दिल्ली में पिछले कई चुनाव लड़े हैं। हालांकि, उसे राष्ट्रीय राजधानी में हर बार के चुनाव में लोगों का बेहद कम समर्थन मिला।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025शिव सेनाBJPजेपी नड्डादेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?