लाइव न्यूज़ :

Delhi Unlock: सोमवार से दिल्ली में खुलेंगे जिम और योग सेंटर, शादियों में भी अब इतने लोग हो सकेंगे शामिल

By अमित कुमार | Updated: June 27, 2021 07:09 IST

Delhi unlock latest updates: इस साल पहली बार ऐसा हुआ है कि 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना के सिर्फ 85 नए मरीज ही सामने आए हैं। यह इस साल का एक दिन में आने वाला सबसे कम आंकड़ा रहा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली जिला प्रबंधन प्राधिकरण ने 28 जून सोमवार से प्रभावी होने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।दिल्ली में बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल, और होटल में भी शादी की इजाज़त दे दी गई है।अब शादी समारोह में कुल 50 लोगों शामिल हो सकेंगे।

Delhi unlock latest updates: दिल्ली सरकार ने शहर में कोविड-19 की स्थिति में सुधार को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से अनलॉक प्रक्रिया के अनुसार शनिवार को प्रतिबंधों में ढील दी जिसके तहत बैंक्वेट हॉल, शादी के हॉल और होटल अधिकतम 50 लोगों की उपस्थित के साथ आयोजन कर सकेंगे। इसके साथ ही जिम और योग केंद्रों को भी 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। 

शनिवार देर रात जारी किए गए आदेशों में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि अदालत या घर पर होने वाली शादियों में 20 से ज्यादा लोगों को उपस्थित होने की अनुमति नहीं है। आदेश में कहा गया कि बैंक्वेट हॉल, शादी के हॉल और होटल में शादियां होने पर 50 से अधिक लोगों के उपस्थित होने की अनुमति नहीं है। साथ ही कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। 

आदेश के अनुसार, जिम और योग केंद्रों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। प्रतिबंधों में दी गई ढील सोमवार सुबह पांच बजे से लागू होगी। वहीं दिल्ली में ऑक्सीजन की मांग पर उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त एक समिति की रिपोर्ट से विवाद के बाद आगे बढ़ने का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हर किसी से साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया ताकि कोविड-19 की अगली लहर में ऑक्सीजन की किल्लत ना हो। 

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि आपस में लड़ेंगे तो कोरोना वायरस जीत जाएगा। एक दिन पहले आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच उस रिपोर्ट को लेकर जमकर जुबानी जंग हुई, जिसमें कहा गया कि कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में ऑक्सीजन की मांग चार गुना अधिक बतायी गयी। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि ऑक्सीजन पर आपका झगड़ा खत्म हो गया हो तो थोड़ा काम कर लें? आइए मिलकर ऐसी व्यवस्था बनाते हैं कि तीसरी लहर में किसी को ऑक्सीजन की कमी ना हो। दूसरी लहर में लोगों को ऑक्सीजन की भीषण कमी हुई। अब तीसरी लहर में ऐसा ना हो। आपस में लड़ेंगे तो कोरोना जीत जाएगा। मिलकर लड़ेंगे तो देश जीतेगा। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता