लाइव न्यूज़ :

Delhi unlock 5.0 : दिल्ली में लॉकडाउन में दी गई और ढील, जानें आज से क्या-क्या खुलने वाला है

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 28, 2021 08:19 IST

दिल्ली में कोरोना के घटते मामलों के बीच लॉकडाउन में और ढील दी गई है जिसके तहत अब जिम, बैक्वेट हॉल , होटल आदि 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे । वहीं शिक्षण संस्थानों और सिनेमा हॉल आदि को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आज से अनलॉक 5.0 के तहत खुलेंगी कई सेवाएं जिम, बैंक्वेट हॉस और होटल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति शादी और अन्य समारोह में 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी

दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण के दूसरे मामले लगातार कम आ रहे हैं । ऐसे में सभी राज्यों में लॉकडाउन में राहत दी जा रही है । इसी क्रम में राजधानी में कोरोना संक्रमण के कम मामलों के बीच लॉकडाउन में और ढील दी गई है । दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने अनलॉक 5 के लिए दिशानिर्देश जारी किए है । साथ ही यह भी कहा गया कि प्रतिबंधित गतिविधियां 5 जुलाई सुबह 5 बजे तक लागू रहेगी । 

डीडीएमए ने दिल्ली मेट्रो को खोलने की स्थितियों पर भी विचार किया । 50 प्रतिशत क्षमता के कारण मेट्रो के बाहर लगने वाली भीड़ अभी एक चिंता का विषय है इसलिए फिलहाल अगले हफ्ते तक मेट्रो के लिए पाबंदियां बरकरार रहेगी । पिछले सप्ताह कोविड-19 मामलों में आई कमी के कारण दिल्ली में बाजारों को खोल दिया गया था और अन्य सेवाओं को भी अपनी आधी क्षमता के साथ काम करने का निर्देश दिया गया था । 

दरअसल दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर के कारण बढ़ते संक्रमण के कारण 19 अप्रैल से 30 मई तक लॉकडाउन लगाया गया था । बाद में कोरोना मामलों में गिरावट आने के बाद 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई थी , जिसके तहत औद्योगिक कारखानों और निर्माण गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी गई थी । इसके बाद  स्थिति थोड़ी औऱ सही होने पर 7 जून को बाजार, मॉल और दिल्ली मेट्रो सेवाओं को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई थी । 14 जून से बाजार और मॉल में 50 प्रतिशत की सीमा हटा दी गई । इसके बाद पार्क और सार्वजनिक स्थलों को भी खोलने  की अनुमति दी गई । 

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए हैं जबकि सकारात्मकता 0.12 प्रतिशत रही । रविवार को दिल्ली में कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई ।नए दिशानिर्देशों के अनुसार दिल्ली में जिम और योग संस्थान को अब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है । वहीं मैरिज हॉल , बैंक्वेट हॉल और होटल भी आज से अपनी आधी क्षमता के साथ खोले जाएंगे । शादी समारोह में अधिकतम 50 मेहमानों को बुलाने की अनुमति होगी जबकि रेस्तरां औऱ बार में 50 प्रतिशत क्षमता की सीमा बनी रहेगी । 

टॅग्स :दिल्लीकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील