लाइव न्यूज़ :

DU Admission dates 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्नातक कोर्स के लिए 2 अगस्त से रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2021 13:25 IST

DU Admission dates 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस बार भी नामांकन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और किसी भी छात्र को नामांकन से जुड़ी किसी बात के लिए कॉलेज नहीं आना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली यूनिवर्सिटी में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण 2 अगस्त सेस्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगी स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 31 अगस्त होगी

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) दो अगस्त से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगा। कार्यवाहक कुलपति पीसी जोशी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगी। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 21 अगस्त और स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 31 अगस्त है। 

जोशी ने कहा, ‘‘हमने अपनी शिक्षा समिति की एक गहन बैठक की है और अब इस शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश की तारीखें लेकर आए हैं।’’ उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।ऐसे में किसी छात्र को दाखिला से जुड़े किसी काम के लिए विश्वविद्यालय नहीं आना होगा।

डीयू एडमिशन से जुड़ी खास बातें

- सभी प्रवेश परीक्षाएं एनटीए की ओर से आयोजित होंगी। डीयू प्रवेश परीक्षा के अनुसार दाखिला होगा। 

- इस बार डीयू दाखिले के लिए खास वेबसाइट तैयार की गई है। इसके लिए एक सिंगल प्लेटफार्म तैयार किया गया है। योग्यता और फीस स्ट्रक्चर को लेकर बदलाव नहीं हुआ।

- कॉलेज मेरिट लिस्ट जारी करेंगे। छात्रो को वीडियो, सोशल मीडिया द्वारा दाखिले की जानकारी दी जाएगी। हेल्पडेस्क के लिए जरिए उनके समस्या का समाधान किया जाएगा।

- हर जानकारी जैसे सीट, फीस, क्राइटेरिया वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयएडमिशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

भारतDU Admission Rules Change: डीयू ने एडमिशन रूल को किया चेंज, इस साल प्रवेश करने वाले छात्रों के लिए ये जानना जरूरी

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर