लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय ने रद्द किया मनोज झा का लेक्चर, नाराज राजद सांसद ने कहा- देश ऐसी संकीर्णता से विश्वगुरू नहीं बनेगा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 30, 2023 15:08 IST

मनोज झा ने कहा कि सेंटर फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट फॉर हायर एजुकेशन (CPDHE) के इस कदम सरकार को जांच करानी चाहिए और पूछना चाहिए कि आखिर क्या वजह है कि मैं लेक्चर नहीं दे सकता।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली यूनिवर्सिटी ने रद्द किया मनोज झा का लेक्चरनाराज मनोज झा ने की जांच की मांगमनोज झा ने कहा कि मैं खुद से प्रधानमंत्री के संज्ञान में लाऊंगा

नई दिल्ली: राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी ने उनका लेक्चर रद्द कर दिया है। राजद नेता ने इसके लिए सरकार से जांच की मांग भी है और इसे राजनीतिक भावना से प्रेरित कदम बताया है।

 राज्यसभा सांसद और राजद नेता मनोज झा ने कहा, "मैं उस यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर हूं। मुझे 18 अगस्त को एक पत्र मिला कि 4 सितम्बर को लेक्चर है। और आज सुबह एक पत्र आया कि आपका लेक्चर रद्द कर दिया गया है। कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ है सिर्फ मेरा लेक्चर रद्द हुआ है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि सेंटर फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट फॉर हायर एजुकेशन (CPDHE) के इस कदम की जांच की जाए। मैं बहुत आहत हूं।"

मनोज झा ने कहा कि ये पूरा कार्यक्रम ऑनलाइन था। मनोज झा ने कहा कि मेरी बातें संसद में हो सकती हैं, क्लास में भी हो सकती हैं, यहां तक कि बीजेपी नेताओं को भी मेरे बोलने से दिक्कत नहीं है। लेकिन पता नहीं विश्वविद्यालय को क्या दिक्कत है। 

मनोज झा ने कहा कि सेंटर फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट फॉर हायर एजुकेशन (CPDHE) के इस कदम सरकार को जांच करानी चाहिए और पूछना चाहिए कि आखिर क्या वजह है कि मैं लेक्चर नहीं दे सकता। उन्होने कहा कि वहां के शिक्षक मुझे सुनना चाहते थे। ये मेरा अधिकार भी है। लेकिन विश्वविद्यालय को ये नागवार गुजर रहा है, ऐसे नहीं चलेगा। 

नाराज मनोज झा ने कहा कि ऐसे संकीर्ण नजरिए से विश्वगुरू नहीं बन पाइयेगा। उन्होंने कहा कि CPDHE के निदेशक से ये सवाल जरूर पूछा जाना चाहिए कि आखिर क्यों उनका लेक्चर रद्द किया गया। मनोज झा ने कहा कि मैं खुद से प्रधानमंत्री जी के संज्ञान में लाऊंगा।

बता दें कि राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा संसद में अपने तीखे और तर्कशील भाषणों के लिए जाने जाते हैं। बीजेपी सरकार पर मनोज झा ने हाल ही में बीते मानसून सत्र में भी मणिपुर मामले को लेकर तीखा हमला किया था। 

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयमनोज झाआरजेडीराज्य सभानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं