लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: अमित शाह ने पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा, NIA महानिदेशक और गृह सचिव के साथ की बैठक, जानें क्या है मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 2, 2022 18:13 IST

दिल्ली के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने बल का कार्यभार संभालने के एक दिन बाद मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देपर्व-त्योहार सहित कई मुद्दे पर चर्चा की। एनआईए के महानिदेशक, गृह सचिव और अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।संजय अरोड़ा तमिलनाडु कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनआईए और दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा, एनआईए के महानिदेशक, गृह सचिव और अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। त्योहार सहित कई मुद्दे पर चर्चा की। 

दिल्ली के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने बल का कार्यभार संभालने के एक दिन बाद मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अरोड़ा तमिलनाडु कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं और रविवार को दिल्ली पुलिस प्रमुख के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले अर्धसैनिक बल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रमुख थे।

शाह के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।’’ अधिकारियों ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया। अरोड़ा एक समय तमिलनाडु पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) का हिस्सा थे, जिसने चंदन तस्कर वीरप्पन को बाद में मार गिराया था।

अरोड़ा ने गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना का स्थान लिया है, जो रविवार को सेवानिवृत्त हुए। अरोड़ा (57) दिल्ली पुलिस का नेतृत्व करने वाले लगातार दूसरे गैर-एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। साथ ही 1978 में दिल्ली पुलिस अधिनियम पारित होने और एक कमिश्नरेट की स्थापना के बाद से तीसरे ऐसे अधिकारी हैं।

अरोड़ा और अस्थाना से पहले, उत्तर प्रदेश कैडर के 1966 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय राज शर्मा को 1999 में दिल्ली पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया था, जब लालकृष्ण आडवाणी केंद्रीय गृह मंत्री थे। दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करती है और इसके अधिकारी अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर से संबंधित होते हैं। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :अमित शाहDelhi Police Commissionerदिल्लीएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी