लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: जेएनयू कैंपस में विवाद जारी, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के नीचे लिखी गई अभद्र बातें

By विनीत कुमार | Updated: November 14, 2019 15:21 IST

रिपोर्ट्स के अनुसार छात्रों ने गुरुवार को भी जेएनयू के प्रशासनिक भवन में घुसकर नारेबाजी की। हालांकि, विवेकानंद की प्रतिमा के नीचे अभद्र टिप्पणी किसने लिखी इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के नीचे लिखी गई अभद्र बातेंजेएनयू में कई दिनों से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, गुरुवार को भी हुए प्रदर्शन

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के अंदर मौजूद स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। साथ ही प्रतिमा के नीचे अभद्र टिप्पणी भी लिखी गई है। फिलहाल इस मामले में और अधिक जानकारी का इंतजार है। ये सभी टिप्पणी बीजेपी को निशाना बनाकर लिखी गई हैं।

जेएनयू में पिछले कई दिनों से फीस वृद्धि के खिलाफ सहित तमाम दूसरी मांगे लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार छात्रों ने गुरुवार को भी प्रशासनिक भवन में घुसकर जमकर नारेबाजी की। हालांकि, विवेकानंद की प्रतिमा के नीचे अभद्र टिप्पणी किसने लिखी इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वैसे, सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

इससे पहले बुधवार को जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार से छात्रावास फीस वृद्धि को लेकर उनसे बातचीत के लिए पहुंचे विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक में उनके खिलाफ दीवारों पर जगह- जगह नारे लिख दिये। शाम तक फीस में वृद्धि आंशिक रूप से वापस ले ली गयी और जेएनयू प्रशासन ने कहा कि छात्रावास नियमावली मसविदा से ड्रेस कोड और आने जाने के समय से जुड़े उपबंध भी हटा दिये गये हैं। 

दिन में जेएनयूएसयू की अगुवाई में सैंकड़ों विद्यार्थी कुलपति से बात करने के लिए प्रशासनिक ब्लॉक में घुस गये और बिल्डिंग में उनके एवं अन्य अधिकारियों के नहीं मिलने पर उन्होंने उनके कार्यालय के समीप की दीवारों पर कई बातें लिख दीं। उन्होंने कुलपति के कार्यालय के दरवाजों पर लिखा, 'आप हमारे कुलपति नहीं हैं, आप अपने संघ में लौट जाइए।' एक अन्य संदेश में लिखा था, ‘मामिदाला, बाय, बाय फोरएवर।’ दीवारों पर यह भी लिखा था, ‘नजीब को वापस लाइए।’ घड़ी पर लिख दिया गया, ‘टाईम फोर रिवोल्यूशन।’ 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :दिल्लीजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)स्वामी विवेकानंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष