लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: शाहीन बाग में CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ता शहजाद अली बीजेपी में शामिल, बताई यह वजह

By सुमित राय | Updated: August 16, 2020 18:43 IST

दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाल सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद अली ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसामाजिक कार्यकर्ता शहजाद अली रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए।शहजाद शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के बाद चर्चा में आए थे।

संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले शाहीन बाग के सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद अली रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। शहजाद अली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और नेता श्याम जाजू की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली।

बीजेपी में शामिल होने के बाद शहजाद अली ने कहा, "मैं बीजेपी में शामिल हो गया हूं ताकि हमारे समुदाय के लोगों को गलत साबित किया जा सके, जो सोचते हैं कि बीजेपी हमारी दुश्मन है। हम संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) की चिंताओं पर उनके साथ बैठेंगे।"

शहजाद अली के बीजेपी में शामिल होने के बाद आदेश गुप्ता ने कहा, "आज सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने पार्टी को जॉइन किया है, उन्होंने पाया है कि यहां मुसलमानों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है और हम उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाना चाहते हैं।"

बीजेपी नेता श्याम जाजू ने कहा, "'जब भी सीएए को लेकर बात होती है तो कुछ राजनीतिक दल मुसलमानों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। लेकिन देश के हर मुस्लिम को पता चल चुका है कि कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। किसी को वोट और और नागरिकता के अधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। यह महसूस होने के बाद कि उन्हें न्याय इसी पार्टी से मिल सकता है बड़ी सख्या में ऐसे मुस्लिम जो शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल रहे आज पार्टी में शामिल हुए हैं।"

टॅग्स :शाहीन बाग़ प्रोटेस्टकैब प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?