लाइव न्यूज़ :

"दिल्ली सेवा विधेयक केवल अरविंद केजरीवाल की राजनीति का परिणाम है", संदीप दीक्षित का बेहद तीखा हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 8, 2023 09:00 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने संसद के दोनों सदनों से पारित होने वाले दिल्ली सेवा विधेयक पर पार्टी लाइन से हटकर राय व्यक्त करते हुए सारा दोष मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मत्थे मढ़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जबरदस्त हमला दीक्षित ने मोदी सरकार के दिल्ली सेवा विधेयक के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को दोषी ठहरायाकेजरीवाल ने जब से दिल्ली की सत्ता संभाली, वह दिल्ली के विकास की बजाय राजनीति कर रहे हैं

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने संसद के दोनों सदनों से पारित होने वाले दिल्ली सेवा विधेयक पर पार्टी लाइन से हटकर राय व्यक्त करते हुए सारा दोष मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मत्थे मढ़ा है। पूर्व लोकसभा सांसद संदीप दीक्षित ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सेवाओं के नियंत्रण पर कानूनी मसौदा तैयार होने के पीछे केवल अरविंद केजरवीला का सत्ता संघर्ष है और केंद्र के साथ कड़वे रिश्ते ने इस आग में घी का काम किया है।

दिल्ली की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने कहा कि अगर आज की तारीख में शीला दीक्षित होतीं और दिल्ली की कमान उनके हाथों में होती तो केंद्र सरकार कभी भी ऐसा विधेयक पेश नहीं करती। सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर शीला दीक्षित का कभी भी केंद्र के साथ कोई सीधा टकराव या विवाद नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, "केजरीवाल सरकार से पूर्व एक समय था जब केंद्र और दिल्ली की सरकारों के बीच सेवाओं को लेकर पारस्परिक सहमति थी। सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा था लेकिन 2014 में दुर्भाग्य से जब से अरविंद केजरीवाल ने सत्ता संभाली, वह दिल्ली पर शासन करने की बजाय राजनीति करने लगे। वह केंद्र के साथ सत्ता संघर्ष में उलझ गए।"

दीक्षित ने कहा, ''इसमें कोई शक नहीं की केंद्र गलत तरीकों का इस्तेमाल कर अपने राजनीतिक हितों को साध रहा है। यही कारण है कि केंद्र इस विधेयक को लेकर आया। अन्यथा, दिल्ली में इस तरह के विधेयक की कोई जरूरत नहीं थी। लेकिन इसके पीछे मुख्य वजह अरविंद केजरीवाल हैं।''

उन्होंने कहा कि दोनों सदनों से विधेयक के पारित होने के साथ अब दिल्ली की आप सरकार जनता के लिए काम करने की बजाय "राजनीति" का सहारा लेगी।

कांग्रेस नेता ने कहा, "अब, मैं केवल यह आशा कर सकता हूं कि अरविंद केजरीवाल अपने शेष कार्यकाल के दौरान शहर के विकास के लिए काम करेंगे। हालांकि, यह काफी संभावना है कि वह राजनीति का सहारा लेंगे और सेवाओं पर मसौदा कानून के पारित होने के बाद अधिक राजनीतिक बयान जारी करेंगे।“

टॅग्स :संदीप दीक्षितअरविंद केजरीवालशीला दीक्षितकांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील