लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 15 जनवरी से फिर खुलेंगे स्कूल, कोहरे के कारण 9 बजे के बाद शुरू होगी क्लास

By अंजली चौहान | Updated: January 14, 2024 15:55 IST

दिल्ली में स्कूल कल (सोमवार) से भौतिक कक्षाओं के लिए फिर से खुलेंगे क्योंकि विस्तारित शीतकालीन अवकाश समाप्त हो जाएगा, लेकिन मौजूदा शीत लहर और कोहरे की स्थिति के लिए एहतियाती उपाय के रूप में, कक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली: शीतलहर के कारण राजधानी दिल्ली में बंद हुए स्कूल एक बार फिर खुलने वाले हैं। सोमवार, 15 जनवरी से स्कूल फिर से खुल रहे हैं। इस बीच, एहतियात के तौर पर कोहरे और शीतलहर के कारण सभी कक्षाएं 9 बजे के बाद ही शुरू होंगी।

रविवार को शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कोई भी कक्षा सुबह 9 बजे से पहले शुरू नहीं होगी और शाम 5 बजे के बाद कोई भी कक्षा नहीं चलेगी। आदेश में कहा गया है कि सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को हमेशा की तरह ड्यूटी पर आना होगा।

आदेश में कहा गया है कि यह निर्देशित किया जाता है कि सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के सभी छात्र 15/01/2024 (सोमवार) से अपने संबंधित स्कूलों में भौतिक मोड में वापस कक्षाओं में शामिल होंगे। इसमें नर्सरी, केजी और प्राथमिक कक्षाएं भी शामिल हैं।

हालांकि, मौजूदा कोहरे की स्थिति को देखते हुए एहतियात बरतते हुए, अगले निर्देश तक कोई भी स्कूल (डबल शिफ्ट वाले स्कूलों सहित) सुबह 9 बजे से पहले शुरू नहीं होगा और शाम 5 बजे के बाद कक्षाएं नहीं लगेंगी।

गौरतलब है कि 7 जनवरी को, दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में चल रही शीत लहर की स्थिति के बीच शीतकालीन अवकाश 12 जनवरी तक बढ़ाया जाएगा।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में आज इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लोधी रोड इलाके में पारा और भी नीचे गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में कोहरे की घनी चादर छाई रही और सड़कों पर दृश्यता शून्य हो गई।

टॅग्स :दिल्लीकोहराविंटरSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे