लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मंडावली में मंदिर का हिस्सा गिराने पर बवाल, अवैध रेलिंग तोड़ने को लेकर प्रशासन से भिड़े प्रदर्शनकारी

By अंजली चौहान | Updated: June 22, 2023 13:32 IST

दिल्ली के मंडावली में शनि मंदिर की रेलिंग तोड़ने को लेकर प्रशासन से हिंदू संगठनों की भिड़त हो गई। जिसके बाद इलाके में अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे गुरुवार को मंडावली में मंदिर का अवैध हिस्सा गिराने पर बवाल मंदिर की रेलिंग फुटपाथ पर बनी है इलाके में अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में स्थित एक शनि मंदिर का अवैध हिस्सा गिराने को लेकर गुरुवार को बवाल हो गया। मंदिर का अवैध रेलिंग का हिस्सा गिराने पहुंची टीम का लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते लोग प्रशासन की टीम से ही भिड़ गए।

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हिंदू मंदिर का हिस्सा गिराने का विरोध कर रहे लोगों में भारी संख्या में महिलाओं और नौजवान शामिल है। गौरतलब है कि इलाके में स्थिति को बेकाबू होता देख भारी संख्या में अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। 

जानकारी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी की शिकायत के बाद पूर्वी जिला प्रशासन द्वारा फुटपाथ पर पेड़ के नीचे बने मंदिर के एक हिस्से को गिराने की प्रक्रिया की जा रही थी।

इसके लिए अवैध निर्माण को गिराने का आदेश दे दिया गया था। बावजूद इसके लोग इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं और मंदिर के सामने हिंदू संगठनों की भारी भीड़ उमड़ी है जो प्रदर्शन कर रही है। 

हिंदू संगठन प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी और धरना दे रहे हैं। इसी दौरान लोगों की सुरक्षाकर्मियों के साथ तीखी झड़प हो गई। ऐसे में इलाके में और अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

अर्ध सैनिक बल की तैनाती 

जानकारी के अनुसार, कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मंदिर के पास पुलिस व अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

प्रशासन का कहना है कि पेड़ के नीचे एक साल पहले मंदिर बनाया गया था। लोहे की रेलिंग लगाकर फुटपाथ को घेरा जा रहा है। ऐसे में रास्ते को खाली कराने के लिए और अवैध निर्माण को हटाने के लिए ये कार्रवाई की जा रही जिसका हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं। 

मंडालवी में पेड़ के नीचे बने मंदिर को हटाने की सूचना जैसे ही मिली भारी संख्या में हिंदू संगठन के लोग और अन्य जनता इकट्ठा हो गई। बताया जा रहा है कि ये लोग बुधवार से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं और नारे बाजी कर रहे हैं। 

बता दें कि यमुना पार में प्रशासन को पीडब्ल्यूडी, पुलिस व निगम के साथ मिलकर कई धार्मिक स्थलों को हटाना है। दिल्ली उपराज्यपाल द्वारा धार्मिक कमेटी की अनुशंसा पर प्रशासन जी 20 शिखर सम्मेलन से पहले कार्रवाई कर रहा है।  

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसTemple
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है