लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा मामले में पहली बार सजा का ऐलान, बुजुर्ग के घर को आग लगाने के दोषी को 5 साल की जेल

By भाषा | Updated: January 20, 2022 14:22 IST

दिल्ली में 2020 में हुए दंगों के मामले में पहली बार किसी शख्स को सजा सुनाई गई है। दिनेश यादव नाम के व्यक्ति को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएक घर में आग लगाने के दोषी दिनेश यादव नाम के व्यक्ति को पांच साल के कारावास की सजा।कोर्ट ने पिछले महीने अपने फैसले में दिनेश यादव को दोषी करार दिया था।दिनेश यादव पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है, 25 फरवरी की रात बुजुर्ग के घर में आग लगाने का दोषी।

नयी दिल्ली: दिल्ली के एक अदालत ने फरवरी 2020 में हुए दंगों के संबंध में गुरुवार को दिनेश यादव नामक व्यक्ति को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट ने पिछले महीने अपने फैसले में दिनेश यादव को एक घर को आग लगाने वाली दंगाई भीड़ में शामिल होने का दोषी पाया था। इन दंगों के मामलों में पहली बार किसी व्यक्ति को सजा सुनाई गई है।

मामले की सुनाई के दौरान यादव की अधिवक्ता शिखा गर्ग ने बताया कि अदालत ने उनके मुवक्किल पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। विस्तृत आदेश की प्रतीक्षा की जा रही है। अभियोजन पक्ष के अनुसार यादव ''दंगाई भीड़ का सक्रिय सदस्य था'' और वह 25 फरवरी की रात मनोरी नामक 73 वर्षीय महिला के घर में तोड़फोड़ करने और आग लगाने वालों में शामिल था।

मनोरी ने आरोप लगाया था कि करीब 150-200 दंगाइयों की भीड़ ने उनके घर पर हमला किया था, जब उनका परिवार घर पर नहीं था। इस दौरान दंगाइयों ने सारा सामान लूट लिया और भैंस तक भी अपने साथ ले गए। यादव (25) को आठ जून 2020 को गिरफ्तार किया गया था।

अदालत ने तीन अगस्त,2021 को उसपर आरोप तय किये । छह दिसंबर को उसे दोषी करार दिया गया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में नागरिकता (संशोधन) कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा के बाद सांप्रदायिक झड़पें हुई थीं, जिसमें कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई थी और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारतTraffic Advisory: नोएडा में आज दलित प्रेरणा स्थल के पास यातायात मार्ग में बदलाव, घर से निकलने से पहले चेक कर लें ट्रैफिक का हाल

भारतDelhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बरसे बदरा; झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली बड़ी राहत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?