लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा: अदालत ने जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार किया, कहा- प्रथम दृष्टया आरोप सही

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2022 07:13 IST

विशेष न्यायाधीश अमिताभ रावत ने इमाम को राहत देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा की साजिश रचने के आरोप प्रथम दृष्टया सही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइमाम पर सीएए और एनआरसी पर सरकार के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।विशेष न्यायाधीश अमिताभ रावत ने इमाम को राहत देने से इनकार कर दिया।उन्होंने कहा कि इमाम के खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा की साजिश रचने के आरोप प्रथम दृष्टया सही हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के पीछे कथित साजिश से जुड़े एक मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र शरजील इमाम की जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी।

विशेष न्यायाधीश अमिताभ रावत ने इमाम को राहत देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इमाम के खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा की साजिश रचने के आरोप प्रथम दृष्टया सही हैं।

रावत ने पुलिस की चार्जशीट के आधार पर कहा कि ऐसे कार्य जो भारत की एकता और अखंडता को खतरा पैदा करते हैं और सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करते हैं और लोगों के किसी भी वर्ग में हिंसा के परिणामस्वरूप उन्हें घेरने का एहसास कराकर आतंक पैदा करना, एक आतंकवादी कार्य है।

इमाम पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर सरकार के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और कड़े गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोप लगाए गए हैं। 

गौरतलब है कि फरवरी 2020 में सीएए के समर्थकों और उसके विरोधियों के बीच हिंसा नियंत्रण से बाहर हो जाने के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे हुए थे, जिसमें 53 लोगों की मौत हो गई और 400 से अधिक घायल हो गए।

(समाचार एजेंसी भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :दिल्ली हिंसाशर्जील इमामकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

भारतदिल्ली दंगा मामले के आरोपी शरजील इमाम करीब 6 साल बाद अंतरिम ज़मानत पर जेल से बाहर आए, परिवार संग मनाएंगे ईद, भाई की शादी में होंगे शरीक

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी