लाइव न्यूज़ :

Corona in Delhi: दिल्ली में 10 हजार से नीचे पहुंचे कोरोना के नए मामले, 34 लोगों को हुई मौत, संक्रमण दर 13.32 फीसदी

By रुस्तम राणा | Updated: January 23, 2022 18:23 IST

दिल्ली में कोरोना से बीते 24 घंटे में 34 लोगों की मौत हुई है, जबकि 13,510 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और संक्रमण दर 13.32 फीसदी रही। जबकि 69,022 कोरोना टेस्ट बीते 24 घंटे में किए गए। इस समय दिल्ली में कोरोना के 54,246 एक्टिव केस हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में बीते 24 घंटे में 13,510 लोग कोरोना से ठीक हुए इस समय दिल्ली में कोरोना के 54,246 एक्टिव केस

Corona in Delhi: दिल्ली में रविवार को कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट देखी गई। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के ताजे मामले 10 हजार से भी नीचे दर्ज किए गए। दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को दिल्ली में 9,197 नए मामले आए। 

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 13,510 लोग कोरोना से ठीक हुए 

दिल्ली में कोरोना से बीते 24 घंटे में 34 लोगों की मौत हुई है, जबकि 13,510 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और संक्रमण दर 13.32 फीसदी रही। जबकि 69,022 कोरोना टेस्ट बीते 24 घंटे में किए गए। इस समय दिल्ली में कोरोना के 54,246 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिविटी रेट में 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

कोरोना से मरने वाले की कुल संख्या 25,620 पहुंची

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोरोना से मरने वाले की कुल संख्या 25,620 हो गई है। इस समय होम आइसोलेशन में 42,438 मरीज हैं। दिल्ली में कोरोना से रिकवरी रेट 95.54 फीसदी है। दिल्ली में अब तक कोविड-19 के 17,91,711 मामले दर्ज हो चुके हैं। 

शनिवार को 11,486 नए मामले सामने आए थे

बीते शनिवार को दिल्ली में कोरोना के 11,486 नए मामले सामने आए थे और 14,802 लोग कोरोना से ठीक हुए थे, जबकि कोरोना से 45 मौतें भी हुईं थीं। वहीं  पॉजिटिविटी दर 16.36 फीसदी दर्ज की गई थी और 58,593 सक्रिय मामले थे। 

देश में 3 लाख 33 हजार 533 नए मामले सामने आए

वहीं देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में पिछले 24 घंटे में मामूली कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे कोरोना के 3 लाख 33 हजार 533 नए मामले सामने आए हैं। ये कल के मुकाबले 4171 कम है। वहीं दैनिक संक्रमण दर में मामूली वृद्धि हुई है। यह 17.22 प्रतिशत से ऊपर 17.78 प्रतिशत हो गया है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी