लाइव न्यूज़ :

Corona in Delhi: दिल्ली में कोरोना के 12,306 नए मामले दर्ज, 43 लोगों की हुई मौत, संक्रमण दर 21.48 प्रतिशत

By रुस्तम राणा | Updated: January 20, 2022 19:31 IST

दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 12,306 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि यहां कोरोना से बीते 24 घंटे में 43 लोगों की मौत हुई है, जबकि 18,815 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को कोरोना से 43 लोगों की हुई मौत जबकि 18,815 लोग कोरोना से हुए ठीक

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 12,306 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि यहां कोरोना से बीते 24 घंटे में 43 लोगों की मौत हुई है, जबकि 18,815 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश की राजधानी में संक्रमण दर में भी गिरावट दर्ज हो रही है। गुरुवार को यहां संक्रमण दर 21.48 प्रतिशत दर्ज की गई है। दिल्ली में कोरोना के 68,730 एक्टिव केस हैं। 

इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि लगता है दिल्ली में कोरोना महामारी की तीसरी लहर की चरम सीमा गुजर चुकी है। हालांकि उन्होंने अभी भी सतर्क किया कि शहर अभी खतरे से बाहर नहीं हुआ है।

संवाददाताओं से बातचीत के दौरान जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के दैनिक मामलों में हाल ही में रिकॉर्ड उछाल के साथ 28,000 मामले तक दर्ज किए गए और पॉजिटिविटी दर भी 30 प्रतिशत से ऊपर चली गई थी।

बता दें कि 10 जून के बाद आज 1 दिन में सबसे ज्यादा मौत हुई हैं। 10 जून को 44 मरीजों की मौत हुई थी। बीते दिन दिल्ली में 13785 नए मामले सामने आए थे, जबकि 35 मरीजों की मौत हुई थी। राजधानी में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 25,503 हो गया है। इसके अलावा होम आइसोलेशन में 53,593 मरीज हैं।

दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 3.90 फीसदी है। जबकि यहां रिकवरी दर 94.64 फीसदी है। वहीं गुरुवार को पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 3,17,532 नए कोविड-19 केस दर्ज किए गए। इससे पहले, बुधवार को 2.82 लाख केस दर्ज किए गए थे। ओमीक्रोन के मामले भी 9 हजार के पार चले गए हैं।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली में कोरोनासत्येंद्र जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया