लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-NCR में झमझमा बारिश और तेज हवाओं से पारा गिरा, कई उड़ानें हुईं प्रभावित, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 12, 2019 22:58 IST

भारी बारिश और तेज हवा के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। कई फ्लाइट्स का डायवर्ट किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एनसीआर और उसके आसपास के इलाको में देर शाम को झमाझम बारिश हुई है।गुरुवार सुबह से ही तेज हवा और बादल छाए रहे थे।

दिल्ली एनसीआर और उसके आसपास के इलाको में देर शाम को झमाझम बारिश हुई है, जिससे मौसम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार सुबह से ही तेज हवा और बादल छाए रहे थे। बारिश और खराब मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया।   

दिल्ली हवाई अड्डा प्रशासन की ओर से कहा गया है कि भारी बारिश और तेज हवा के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा के लिए खेद है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार चार बजे शाम को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सापेक्षिक आद्रता 75 से 89 फीसदी के बीच रहा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक शनिवार को तापमान में और गिरावट आएगी।मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी गरज के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

वहीं, भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में करीब दो घंटे तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। गुरुवार शाम चार बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 429 दर्ज किया गया।

दिल्ली से सटे शहरों का भी यही हाल रहा। गाजियाबाद में 467, नोएडा में 434, ग्रेटर नोएडा में 423, फरीदाबाद में 410 और गुरुग्राम में 395 एक्यूआई दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक 0-50 श्रेणी में ‘खराब’, 51-100 में ‘संतोषजनक’, 101-300 में ‘मध्यम’, 201-300 में ‘खराब’, 301-400 में ‘बेहद खराब’ और 401-500 में ‘गंभीर’ माना जाता है। वहीं, 500 से ऊपर के एक्यूआई को ‘अति गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील