लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की बारिश बरपा रही है कहर, 10 घरों को बहा ले गया नाला, देखें खौफनाक वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 19, 2020 13:34 IST

दिल्ली के मिंटो रोड ब्रिज के नीचे बारिश के पानी में डूबकर 60 वर्षीय ऑटो ड्राइवर की रविवार (19 जुलाई) सुबह मौत हो गई। उसका शव पानी में तैरता हुआ बरामद किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देझुग्गियों के बहने के बाद लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी वीडियो सुनी जा सकती हैं। नाले में ओवरफ्लो होने की वजह से यह हादसा हुअ। वहां रहनेवाले कईं लोगों के घर में अब भी पानी भरा हुआ है।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन बारिश ने कहर बरपा दिया है। ये बारिश राहत से ज्यादा लोगों के लिए आफत बनकर आई है। दिल्ली में रविवार (19 जुलाई) को बारिश की पानी का ओवरफ्लो इतना ज्यादा हो गया कि नाले से 10 घर बह गए। ये 10 घर झुग्गियों के पास बने हुए थे। ये हादसा आईटीओ (ITO) के पास अन्ना नगर में हुआ है। इस घटना के वीडियो न्यूज  एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। जो काफी डरावना है। 

सामने आई वीडियो में लोगों के चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। लोग चिल्ला रहे हैं घरों को खाली कर दो। इन झुग्गियों से थोड़े दूर पर ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का हेडक्वॉर्टर बन रहा है।

मिंटो रोड ब्रिज के नीचे बारिश के पानी में डूबने से हुई 60 वर्षीय ऑटो ड्राइवर की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में मिंटो रोड ब्रिज के नीचे रविवार (19 जुलाई) को एक 60 वर्षीय ऑटो ड्राइवर की बारिश के पानी में डूबकर मौत हो गई है। दिल्ली में मिंटो रोड ब्रिज के नीचे बारिश के जमा पानी में एक शव तैरता हुआ मिला रविवार (19 जुलाई) की सुबह मिला है। नई दिल्ली रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे एक ट्रैकमैन ने शव को बाहर निकाला। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि मृतक शख्स की पहचान 60 वर्षीय कुंदन के रूप में हुई है, वो सुबह कनॉट प्लेस की तरफ जा रहा था। उसने अंडरपास (मिंटो रोड अंडरपास) से अपना वाहन निकालने की कोशिश की जहां पानी भरा था। ऐसा लगता है कि डूबने से उसकी मौत हुई है। बाहरी चोट का कोई निशान नहीं है। 

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा- मिंटो ब्रिज से जलभराव निकाल दिया गया है

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा,  मिंटो ब्रिज से जलभराव निकाल दिया गया है। आज सुबह से ही मैं एजेंसियों के संपर्क में था और वहां से पानी हटाने की प्रक्रिया मॉनिटर कर रहा था। दिल्ली में ऐसे और भी स्थानों पर हम नजर रखे हुए हैं। जहाँ भी पानी इकट्ठा हुआ है उसे तुरंत पम्प किया जा रहा हैं। 

एक अन्य ट्वीट में सीएम केजरीवाल ने कहा, इस साल सभी एजेंसियां, चाहे वो दिल्ली सरकार की हो या MCD की, कोरोना नियंत्रण में लगी हुई थी। करोना की वजह से उन्हें कई कठिनाइयाँ आयीं। ये वक्त एक दूसरे पर दोषारोपण का नहीं है। सबको मिल कर अपनी जिम्मेदारियां निभानी है। जहां जहां पानी भरेगा, हम उसे तुरंत निकालने का प्रयास करेंगे।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली समाचारमौसमअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया