लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: आजादपुर मंडी पहुंचे राहुल गांधी; दुकानदारों से की मुलाकात, पूछा सब्जियों और फलों का दाम

By अंजली चौहान | Updated: August 1, 2023 11:20 IST

राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली की आजादपुर मंडी में सब्जी और फल विक्रेताओं से बात की. यह बात राहुल गांधी द्वारा एक वीडियो साझा करने के कुछ दिनों बाद आई है जिसमें टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण एक सब्जी विक्रेता को परेशान होते हुए दिखाया गया है।

Open in App

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह आजादपुर मंडी पहुंचकर सभी को चौंका दिया। राहुल गांधी सुबह-सुबह मंडी पहुंचे और फल-सब्जी विक्रेताओं से मिले।

इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बात की उनसे बढ़ती सब्जियों की कीमत को लेकर उनके विचार जानें। गौरतलब है कि सुबह 4 बजे करीब राहुल गांधी ने आजादपुर मंडी का दौरा किया। 

दरअसल, ये पहला वाकया नहीं है जब राहुल गांधी को अचानक सार्वजनिक जगहों पर जाता हुआ देखा जा रहा है। इससे पहले कई बार राहुल गांधी आम लोगों को बीच पहुंचकर उनसे बात कर चुके हैं और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है। 

इससे पहले शनिवार को राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें दिल्ली की आजादपुर मंडी में एक सब्जी विक्रेता रोते हुए दिख रहा था। वीडियो में सब्जी विक्रेता रामेश्वर ने आंसू भरी आंखों से कहा, "टमाटर बहुत महंगे हैं। मेरे पास इसे खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं।"

परेशान किसान ने कहा, "हमें यह भी पता नहीं है कि हम इसे किस कीमत पर बेच पाएंगे। अगर वे बारिश में भीग गए या स्टॉक में कुछ हो गया, तो हमें नुकसान होगा।"

विक्रेता ने कहा कि मुद्रास्फीति ने उसे निराशाजनक स्थिति में डाल दिया है और वह प्रतिदिन 100-200 रुपये भी नहीं कमा सकता है।

हरियाणा के किसानों के पास पहुंचे राहुल गांधी 

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने 8 जुलाई को हरियाणा के किसानों से मुलाकात की थी। वह सोनीपत किसानों के बीच पहुंचे जहां किसान सड़क किनारे के एक खेत में धान लगा रहे थे।

राज्य के पार्टी नेताओं ने कहा कि उन्होंने धान की बुआई में भी हिस्सा लिया, ट्रैक्टर चलाया और खेतों में काम करने वाली महिला मजदूरों द्वारा लाया गया खाना खाया। उन्होंने बताया कि गांधी हल्की बूंदाबांदी के बीच सुबह छह बजकर 40 मिनट पर गांव पहुंचे और वहां करीब ढाई घंटे बिताए।

टॅग्स :राहुल गांधीदिल्लीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण