लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पब्लिक स्कूल में मचा हड़कंप; बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच जारी

By अंजली चौहान | Updated: April 26, 2023 11:28 IST

किसी भी तरह से अभी किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। फिलहाल प्रशासन ने स्कूल में शांति बनाए रखने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पब्लिक स्कूल में मिली बम से उड़ाने की धमकी मथुरा रोड स्थित स्कूल में बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस कर रही जांच घटनास्थल पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक स्कूल में बुधवार को धमकी भरे ईमेल आने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

आरोपी ने ईमेल के जरिए धमकी दी है। सूचना मिलने के बाद मौके से दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। घटनास्थल पर दमकल विभाग और पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं।

गौरतलब है कि धमकी भरे ईमेल की जांच जारी है और पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

इस बीच खबर मिलने के कारण बच्चों के अभिभावकों का स्कूल के बाहर जमावड़ा लग गया है। परिजन अपने बच्चों के लिए चिंतित हैं।

हालांकि, किसी भी तरह से अभी किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। फिलहाल प्रशासन ने स्कूल में शांति बनाए रखने के लिए कहा है। 

इस बीच डीसीपी साउथ ईस्ट, राजेश देव ने एएनआई से बात करते हुए घटना के बारे में अहम जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल कोई खतरा नहीं है और स्थिति एकदम सामान्य है। 

वहीं, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड और स्वाट टीम स्कूल इमारत में तलाशी कर रही है और मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। 

पहले भी मिल चुकी है धमकी 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली के किसी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले इंडियन पब्लिक स्कील को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

सादिक नगर स्थित इस स्कूल में ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद स्कूल में मौके से पुलिस बल पहुंचा था और मामले की जांच शुरू कर दी थी।

हालांकि, काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी स्कूल में कुछ नहीं मिला। पुलिस ने एहतियात के तौर पर स्कूल में अच्छे से तलाशी अभियान चलाया लेकिन कुछ नहीं मिला। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसबम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल