लाइव न्यूज़ :

Delhi Prison Department: रहिए तैयार, 6 माह में 3247 पदों पर बहाली, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिए निर्देश, यहां पर पोस्ट खाली!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2024 18:19 IST

Delhi Prison Department: उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और निर्देश दिया कि इन पदों को छह महीने में भरा जाए।

Open in App
ठळक मुद्देनए पदों ए, बी और सी समूह के पद शामिल हैं। तिहाड़, मंडोली और रोहिणी में तैनात किया जाएगा।पदों का सृजन उचित प्रक्रिया के तहत किया गया है।

Delhi Prison Department: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कारागार विभाग में 3,200 से अधिक पद सृजित करने को मंजूरी देते हुए इन पदों को छह महीने में भरने का निर्देश दिया है। राजनिवास के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 3,247 पदों में अधीक्षक, उप अधीक्षक, सहायक अधीक्षक, हेड वार्डर, हेड मैट्रन, वार्डर, अनुभाग अधिकारी, लेखा अधिकारी, सहायक और ड्राइवर शामिल हैं। उपराज्यपाल ने बताया कि उपराज्यपाल ने जेल काडर के पुनर्गठन को भी मंजूरी दी और निर्देश दिया कि कर्मचारियों की समय पर पदोन्नति सुनिश्चित की जाए ताकि वे प्रेरित हों। अधिकारियों ने बताया कि नए पदों ए, बी और सी समूह के पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्त होने वालों को कारागार विभाग की विभिन्न जेलों तिहाड़, मंडोली और रोहिणी में तैनात किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि इन पदों का सृजन उचित प्रक्रिया के तहत किया गया है। उन्होंने बताया कि कारागार विभाग ने पहले पदों की कमी तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इनके सृजन का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद प्रशासनिक सुधार विभाग ने प्रस्ताव पर गौर किया।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद इन पदों के लिए वित्तीय निहितार्थों पर गौर किया गया और वित्त विभाग की मंजूरी ली गई। इसके बाद सात अगस्त को एक बैठक हुई और इन पदों के सृजन का प्रस्ताव 21 अगस्त को मंजूरी के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद उपराज्यपाल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और निर्देश दिया कि इन पदों को छह महीने में भरा जाए।

टॅग्स :विनय कुमार सक्सेनादिल्ली सरकारदिल्लीजेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी