लाइव न्यूज़ :

पुर्तगाली राष्ट्रपति सूसा से मिले पीएम मोदी, कारोबार, शिक्षा, निवेश सहित कई मुद्दे पर चर्चा

By भाषा | Updated: February 14, 2020 14:42 IST

पुर्तगाल के राष्ट्रपति सूसा चार दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार की रात को भारत पहुंचे। उनका शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत किया गया जहां उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने कारोबार, शिक्षा, निवेश सहित द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों पर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा, भारत के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 13 से 16 फरवरी 2020 तक भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं। पुर्तगाल के साथ भारत के संबंध जोशपूर्ण और मित्रता के रहे हैं और हाल के वर्षों में इनमें काफी वृद्धि हुई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने शुक्रवार को कारोबार, निवेश सहित दोनों देशों के संबंधों को और गहरा बनाने के रास्तों एवं रिश्तों के विविध आयामों पर व्यापक चर्चा की।

पुर्तगाल के राष्ट्रपति सूसा चार दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार की रात को भारत पहुंचे। उनका शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत किया गया जहां उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने कारोबार, शिक्षा, निवेश सहित द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों पर चर्चा की।

पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी भारत आया है। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा, भारत के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 13 से 16 फरवरी 2020 तक भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं । विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘पुर्तगाल के साथ भारत के संबंध जोशपूर्ण और मित्रता के रहे हैं और हाल के वर्षों में इनमें काफी वृद्धि हुई है। हाल के उच्च स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा की दिसंबर 2019 में भारत की यात्रा और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून 2017 में पुर्तगाल की यात्रा शामिल है।’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच अर्थव्यवस्था और व्यापार, विज्ञान, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय और वृद्धिशील सहयोग है। वे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर काफी महत्वपूर्ण साझेदार हैं। इसमें कहा गया है कि पुर्तगाल के राष्ट्रपति की यह यात्रा दोनों पक्षों के लिए द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा करने और आम हित के अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोग तथा विनिमय के दृष्टिकोण के नए मार्ग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी। 

टॅग्स :दिल्लीनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला