लाइव न्यूज़ :

Delhi Pollution: दिल्ली में एक बार फिर लागू हुए ग्रेप-4 नियम, राजधानी समेत एनसीआर की आबोहवा हुई खराब

By आकाश चौरसिया | Updated: November 20, 2023 10:33 IST

केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) की मानें तो सोमवार सुबह सात बजे तक आनंद विहार में एक्यूआई 361 पर रहा, अलीपुर में 368 रहा, अशोक विहार में 342 पर रहा, दिल्ली का एक्यूआई 318 पर पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्देबढ़ा हुआ AQI बुहत खराब श्रेणी में पहुंच गया है इसलिए दिल्ली की आबोहवा में जीना दूभरसफर-इंडिया की मानें तो सोमवार को दिल्ली में सुबह 8:30 बजे एक्यूआई खराब श्रेणी में ही रहादिल्ली और उसके आसपास क्षेत्र में वायु की गुणवत्ता में पिछले दिनों कुछ सुधार देखने को मिला है

नई दिल्ली: राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स 310 पर पहुंच गया है और इस कारण यहां पर लोगों का सांस लेने में मुश्किल हो रही है। बढ़ा हुआ एक्यूआई बुहत खराब श्रेणी में है, इसलिए दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा में जीना दूभर हो गया है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर-इंडिया) के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में सुबह 8:30 बजे तक एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में ही रहा। 

केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) की मानें तो सोमवार सुबह सात बजे तक आनंद विहार में एक्यूआई 361 पर रहा, अलीपुर में 368 रहा, अशोक विहार में 342 पर रहा, दिल्ली का एक्यूआई 318 और आरकेपुरम का 344 एक्यूआई रहा, जो लगातार खराब श्रेणी में गिना जाता है। 

'ग्रेप 4' के तहत लागू किए गए प्रतिबंध के बाद दिल्ली और उसके आसपास क्षेत्र में वायु की गुणवत्ता में कुछ सुधार देखने को मिला है। वहीं, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को लोगों से अपील करते हुए कहा था कि सभी सतर्क रहें और आगे दिल्ली सरकार ग्रेप 1, 2 और 3 स्टेज भी लागू करेगी, जिससे वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके। 

दिल्ली कबीना मंत्री ने आगे कहा कि पिछले दो दिनों में दिल्ली की हवा में सुधार हुआ है। उनके मुताबिक रविवार को एक्यूआई 290 रहा है। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले तक एक्यूआई 215 पर रहा था, लेकिन लापरवाही के कारण एक्यूआई में फिर बढ़ोतरी हो गई है। 

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में ग्रेप-4 के तहत लागू नियम को निरस्त कर दिया था, जिसके बाद बीएस-3 और 4 के तहत चल रहे ट्रक और बस को राजधानी में घुसने की अनुमति दे दी गई थी। इसके अलावा चल रहे निर्माणाधीन कार्यों से भी प्रतिबंध हटा लिया गया था। 

टॅग्स :दिल्ली-एनसीआरगाजियाबादनॉएडागुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?