लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: संजय सिंह सहित आप के बड़े नेताओं के हिरासत में लिये जाने पर आया सियासी उबाल, आप पदाधिकारियों की आपात बैठक

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 16, 2023 19:22 IST

दिल्ली में सीबीआई द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को समन दिये जाने के विरोध में राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अगुवाई में वरिष्ठ नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। हालात पर काबू पाने के लिए दिल्ली पुलिस ने संजय सिंह, सांसद राघव चड्ढा, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी, कैलाश गहलोत और पंजाब सरकार के कुछ मंत्रियों को हिरासत में ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देआबकारी नीति में सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाये जाने पर दिल्ली में भारी बवाल सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी का विरोध प्रदर्शन दिल्ली पुलिस ने आप नेताओं को लिया हिरासत में, गोपाल राय ने बुलाई पार्टी की 'आपात बैठक'

दिल्ली: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में सीबीआई द्वारा मिले समन के बाद रविवार को देश की राजधानी में राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अगुवाई में वरिष्ठ नेताओं द्वारा किये जा रहे विरोध-प्रदर्शन पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने संजय सिंह, सांसद राघव चड्ढा, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी, कैलाश गहलोत और पंजाब सरकार के कुछ मंत्रियों को हिरासत में ले लिया।

जिसके बाद दिल्ली आप के संयोजक और मंत्री गोपाल राय ने पार्टी पदाधिकारियों की 'आपात बैठक' बुलाई। जिसमें दिल्ली नगर निगम की मेयर शैली ओबेरॉय, डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता और जैस्मीन शाह जैसे नेता शामिल हुए। जानकारी के अनुसार आपात बैठक में दिल्ली के मौजूदा हालात और दिल्ली पुलिस के एक्शन पर चर्चा हुई और इस पूरी घटना के लिए पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

जानकारी के अनुसार सीएम केजरीवाल को सीबीआई से मिले समन के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आर्कबिशप रोड पर पार्टी के धरने में शामिल हुए थे लेकिन आप नेताओं की नजरबंदी से पहले ही वो वहां से चले गए थे। एजेंसी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में गवाह के रूप में जांच टीम के सवालों के जवाब देने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अपने दफ्तर में तलब किया था।

आबकारी केस में केजरीवाल की दिल्ली सरकार में पूर्व डिप्टी रहे मनीष सिसोदिया को पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसे आप की ओर से लगातार केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की साजिश बताया जा रहा है। मनीष सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की ओर से आबकारी नीति में भ्रष्टाचार किया और उसके कारण करोड़ों रुपये बनाये।

आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार से हासिल किये गये रुपयों का इस्तेमाल पंजाब, गोवा सहित अन्य राज्यों के चुनाव में किया। सीबीआई शराब कारोबारियों द्वारा लाइसेंस हासिल करने के बदले दिए गये रिश्वत के आरोपों की जांच कर रही है और इसी सिलसिले में मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीराघव चड्ढाभगवंत मानसंजय सिंहअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत