लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने कहा- निकिता जैकब और शांतनु ने ‘टूलकिट’ बनायी, दिशा रवि ने ग्रेटा थनबर्ग को भेजी

By भाषा | Updated: February 15, 2021 17:36 IST

दिल्ली पुलिस साइबर सेल के जॉइंट सीपी प्रेम नाथ ने बताया कि दिशा रवि ने पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग तक टूलकिट टेलीग्राम एप के माध्यम से पहुंचाई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे‘टूलकिट’ में ट्विटर के जरिये किसी अभियान को ट्रेंड कराने से संबंधित दिशानिर्देश और सामग्री होती है। जैकब और शांतनु के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं।जैकब भी ‘‘टूलकिट’’ दस्तावेज बनाने वालों में से एक था।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने सोमवार को आरोप लगाया कि जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि ने दो अन्य संदिग्धों निकिता जैकब और शांतनु के साथ मिलकर किसानों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित ‘‘टूलकिट’’ दस्तावेज बनाया और सोशल मीडिया पर साझा किया।

पुलिस ने दावा किया था कि बेंगलुरु से शनिवार को गिरफ्तार की गई दिशा ने टेलीग्राम ऐप के माध्यम से जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को ‘‘टूलकिट’’ भेजी थी। ‘टूलकिट’ में ट्विटर के जरिये किसी अभियान को ट्रेंड कराने से संबंधित दिशानिर्देश और सामग्री होती है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (साइबर) प्रेम नाथ ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि दिशा ने ‘‘टूलकिट’’ फैलाने के लिए बनाए गए एक व्हाट्सएप समूह को हटा दिया था। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर ‘‘टूलकिट’’ कथित तौर पर साझा करने के लिए जैकब और शांतनु के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं।

नाथ ने दावा किया कि निकिता और शांतनु ने ‘खालिस्तान समर्थक समूह’ पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन (पीएफजे) द्वारा ऑनलाइन जूम ऐप के माध्यम से आयोजित एक बैठक में भाग लिया और कहा कि जैकब भी ‘‘टूलकिट’’ दस्तावेज बनाने वालों में से एक था।

उन्होंने कहा, ‘‘दिशा, शांतनु और निकिता ने टूलकिट का निर्माण और संपादन किया। दिशा ने टेलीग्राम ऐप के जरिए ग्रेटा थनबर्ग को टूलकिट भेजी। दिशा ने उस व्हाट्सएप समूह को हटा दिया जो उसने टूलकिट को प्रचारित करने के लिए बनाया था। दिशा की गिरफ्तारी के दौरान विधिवत प्रक्रिया का पालन किया गया है।’’ यहां की एक अदालत ने रविवार को दिशा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

देश विरोध का बीज जहां कहीं भी हो उसका समूल नाश कर देना चाहिए : अनिल विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कहा कि 'देश विरोध का बीज जहां कहीं भी हो उसका समूल नाश कर देना चाहिए।' विज ने यह टिप्पणी पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी के दो दिन बाद की है। दिशा रवि को सोशल मीडिया पर किसानों के प्रदर्शन से संबंधित 'टूलकिट' कथित रूप से साझा करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि 21 वर्षीय कार्यकर्ता 'टूलकिट गूगल डॉक' की संपादक हैं और दस्तावेज बनाने और उसका प्रसार करने वाली 'मुख्य साजिशकर्ता' हैं। उन्हें साइबर प्रकोष्ठ ने शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था । भाजपा नेता विज ने ट्वीट किया, ' 'देश विरोध का बीज जिस किसी के भी दिमाग में हो उस बीज को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिये फिर चाहे वह दिशा रवि हो या कोई और।' '

इस ट्वीट को लेकर एक शिकायत के बाद ट्विटर से आई प्रतिक्रिया को मंत्री ने साझा किया। ट्विटर से आई प्रतिक्रिया में कहा गया है कि उन्हें उक्त ट्वीट को लेकर मंत्री के अकांउट की शिकायत मिली है। ट्टिवर ने कहा, “ हमने इस सामग्री की जांच की और पाया कि यह ट्विटर नियम या जर्मन कानून के तहत हटाने योग्य नहीं है। इसलिए हमने कोई कार्रवाई नहीं की। ”

पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए एक 'टूल किट ' साझा की थी। इस 'टूल किट ' में विभिन्न कदमों के बारे में जानकारी दी गई थी जिनमें ट्विटर पर विरोध करना, भारतीय दूतावासों के बाहर प्रदर्शन करना शामिल हैं। 

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदीसोशल मीडियाग्रेटा थनबर्ग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की