लाइव न्यूज़ :

बृजभूषण सिंह के गोंडा स्थित आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस, 12 लोगों से की पूछताछ

By अंजली चौहान | Updated: June 6, 2023 09:50 IST

भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के गोंडा स्थित आवास पर दिल्ली पुलिस मंगलवार को पहुंची और कई लोगों के बयान दर्ज किए।

Open in App
ठळक मुद्देबृजभूषण शरण सिंह के गोंडा आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस ने डब्ल्यूएफआई चीफ के प्रमुख के 12 समर्थकों के बयान दर्ज किएदिल्ली पुलिस ने अब तक करीब 137 लोगों के बयान दर्ज किए हैं

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के उत्तर प्रदेश के गोंडा आवास पर दिल्ली पुलिस पहुंची और पूछताछ की।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को डब्ल्यूएफआई चीफ के आवास पर उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले के चलते पूछताछ की है, इस संबंध में करीब 12 लोगों से बयान दर्ज किए गए हैं। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने मौके पर जाकर बयान देने वाले लोगों के नाम, पता और पहचान पत्र जुटाए हैं। यौन उत्पीड़न केस में अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए ये कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उनके आवास में स्थित कर्मचारियों और समर्थकों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की है। 

गौरतलब है कि भारतीय पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण सिंह के खिलाफ एसआईटी ने अब तक कुल 137 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। 

इस बीच, भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे ओलपिंक विजेता, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट अपनी रेलवे की नौकरी पर लौट आए हैं।

कई महीने से ये पहलवान जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच तीनों पहलवानों के नौकरी पर लौटने से ये कायस लगाए जा रहे थे कि विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया है। हालांकि, पहलवानों ने अपने बयान में स्पष्ट  किया कि वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। 

बता दें कि इससे पहले 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की है। इन एफआईआर में एक नाबालिग पहलवान के पिता की शिकायत के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण का आह्वान किया गया था।  

दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में विस्तार से बृजभूषण सिंह पर यौन अत्याचार का आरोप लगाया गया है। इसमें एक महिला पहलवान ने कहा कि कुश्ती महासंघ के चीफ ने उसे अपनी ओर खींचा और उसके कंधे पर गलत तरह से छुआ और दबाया। उसके शरीर पर हाथ फेरते हुए कहा कि तू मेरा सपोर्ट कर मैं तेरे को सपोर्ट करूंगा मेरे साथ टच में रहना। 

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहWrestling Federation of Indiaदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार