लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: अफवाह फैलाने के आरोप में 2 शख्स हिरासत में, पूछताछ जारी, स्थिति सामान्य 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2020 23:00 IST

दिल्ली पुलिस अफवाह फैलाने वाले अकाउंट पर करीबी नजर रख रही है और कार्रवाई कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसाथ ही कहा कि द्वारका और बदरपुर इलाके में तनाव की अफवाह भी ‘‘बेबुनियाद’’ हैं। पश्चिमी दिल्ली में सुभाष नगर, तिलक नगर, जनकपुरी और खयाला सहित कई इलाके में दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी और लोग हड़बड़ी में घरों की ओर लौट गए।

हिंसा के बारे में अफवाह फैलाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।  हालांकि पुलिस ने अभी इन दोनों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। वहीं, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कई घंटों से स्थिति सामान्य बनी हुई है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने किसी भी घटना से इनकार किया और लोगों से शांति की अपील की।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा कि उसने सात मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए लेकिन कोई कारण नहीं बताया। स्टेशनों को बाद में खोल दिया गया। 

डीसीपी (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया, ‘‘पश्चिमी जिले के खयाला-रघुबीर नगर इलाके में तनाव को लेकर एक अफवाह की जानकारी मिली है। इसमें जरा भी सचाई नहीं है । सभी से शांति बनाए रखने की अपील की जाती है क्योंकि स्थिति पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘तिलक नगर और खयाला इलाके में सांप्रदायिक तनाव संबंधी कुछ अफवाहें फैलायी गयी हैं।

यह सूचित किया जाता है कि तिलक नगर और खयाला तथा समूचे पश्चिमी जिला क्षेत्र में कहीं तनाव नहीं है । चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। ’’ पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर दक्षिण-पूर्वी और पश्चिमी जिलों में तनाव की ‘निराधार रिपोर्ट’ प्रसारित की गयी है । दिल्ली पुलिस अफवाह फैलाने वाले अकाउंट पर करीबी नजर रख रही है और कार्रवाई कर रही है।

साथ ही कहा कि द्वारका और बदरपुर इलाके में तनाव की अफवाह भी ‘‘बेबुनियाद’’ हैं । पश्चिमी दिल्ली में सुभाष नगर, तिलक नगर, जनकपुरी और खयाला सहित कई इलाके में दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी और लोग हड़बड़ी में घरों की ओर लौट गए। तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘दंगे की अफवाह के बारे में सुनते ही मैं घटनास्थल पर पहुंचा, दुकानें बंद थीं और लोग दहशत में थे लेकिन किसी ने भी दंगा होते नहीं देखा। यह अफवाह फैलाने और माहौल खराब करने की साजिश है। मैं लोगों से शांति और भाइचारा बनाए रखने और अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की अपील करता हूं।’’ बहरहाल, तिलक नगर, नांगलोई, सूरजमल स्टेडियम, बदरपुर, तुगलकाबाद, उत्तम नगर पश्चिम और नवादा मेट्रो स्टेशन को कुछ देर के लिए बंद किया गया। भाषा आशीष पवनेश पवनेश

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली पुलिसकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए