लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने जैश के फरार आतंकी को श्रीनगर से किया अरेस्ट, दो लाख रुपये का था इनामी

By भाषा | Updated: May 14, 2019 22:21 IST

पुलिस के अनुसार मजीद और उसके दो साथियों को दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2014 में राष्ट्रीय राजधानी में पाकिस्तान के आतंकवादी शाहिद गफूर को हथियारों एवं गोला बारूदों का खेप पहुंचाने का दोषी ठहराया था। पुलिस के मुताबिक मजीद 2014 से ही गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था, जब उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

Open in App

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जाने की योजना बना रहे जैश-ए-मोहम्मद के एक फरार आतंकवादी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान अब्दुल मजीद बाबा के रूप में की गयी है और वह जम्मू कश्मीर के सोपोर जिले का रहने वाला है। उस पर दो लाख रुपये का इनाम था ।पुलिस के अनुसार मजीद और उसके दो साथियों को दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2014 में राष्ट्रीय राजधानी में पाकिस्तान के आतंकवादी शाहिद गफूर को हथियारों एवं गोला बारूदों का खेप पहुंचाने का दोषी ठहराया था। पुलिस के मुताबिक मजीद 2014 से ही गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था, जब उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।दिल्ली पुलिस ने इस मामले में उसे पकड़ने के लिए एक टीम जम्मू कश्मीर भेजी। पुलिस ने कहा कि तीन मुजरिमों में एक फैयाज अहमद लोन को 25 मार्च को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान पता चला कि मजीद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जाने की योजना बना रहा था।पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) संजीव कुमार यादव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ लेकिन पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि मजीद श्रीनगर के शौरा में कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल आएगा। उसके बाद जाल बिछाया गया और उसे पकड़ा गया।’’

टॅग्स :आतंकवादीदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया