लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने अलकायदा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के मंसूबों को किया नाकाम, 3 राज्यों से 14 को दबोचा

By अंजली चौहान | Updated: August 22, 2024 16:06 IST

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 14 लोगों को हिरासत में लेकर अल कायदा के आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया है।

Open in App

नई दिल्ली: देश के खिलाफ बड़ी साजिश को दिल्ली पुलिस ने नाकाम किया है जिसकी जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया कि उन्होंने झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 14 लोगों को हिरासत में लेकर अलकायदा के आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई और राज्य पुलिस बलों के सहयोग से की गई।

दिल्ली पुलिस का यह कदम काफी अहम है क्योंकि अलकायदा से जुड़े लोगों को गिरफ्तारी से कई बड़े खुलासे संभव है। दिल्ली पुलिस के बयान के अनुसार, आतंकी मॉड्यूल का नेतृत्व झारखंड के रांची के डॉक्टर इश्तियाक कर रहे थे और उनका उद्देश्य देश में गंभीर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के साथ-साथ 'खिलाफत' की घोषणा करना था।

हिरासत में लिए गए लोगों ने हथियार चलाने सहित विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया था। हथियारों के प्रशिक्षण के दौरान राजस्थान के भिवाड़ी से छह लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा, पूछताछ के लिए झारखंड और उत्तर प्रदेश से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने कहा, "मौजूदा परिचालन स्थिति के अनुसार, मॉड्यूल का नेतृत्व रांची (झारखंड) के डॉ. इश्तियाक कर रहे थे और यह देश के भीतर 'खिलाफत' की घोषणा करने और गंभीर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की आकांक्षा रखता था।" हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और आगे भी हिरासत में लिए जाने की उम्मीद है। पुलिस बल हथियार, गोला-बारूद और दस्तावेज बरामद करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं। 

टॅग्स :Al Qaedaआतंकवादीदिल्लीझारखंडउत्तर प्रदेशराजस्थानRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा