लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: प्रगति मैदान टनल में चोरी के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार, दिनदहाड़े बाइक सवारों ने लूट को दिया था अंजाम

By अंजली चौहान | Updated: June 27, 2023 14:53 IST

दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में दिन के समय एक कार सवार से दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रगति मैदान टनल में लूट के मामले में 5 आरोपी गिफ्तार बदमाशों ने दिनदहाड़े दो लाख की चोरी की थीचांदनी चौक के कारोबारी से हुई थी चोरी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान इलाके में टनल के भीतर दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आने बाद हड़कंप मच गया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसके बाद पुलिस ने इसमें कार्रवाई तेज करते हुए जांच शुरू कर दी।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि शनिवार को प्रगति मैदान सुरंग के अंदर चार अज्ञात लोगों ने बंदूक की नोक पर एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से कथित तौर पर 2 लाख रुपये लूट लिए, जब पीड़ित पैसे पहुंचाने के लिए कैब में गुरुग्राम की ओर जा रहे थे।

सोमवार रात तक डकैती की घटना के सिलसिले में दो लोगों को पकड़ लिया गया और अन्य संदिग्धों की सफलतापूर्वक पहचान कर ली गई। पुलिस ने सोमवार रात कहा था कि उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी और औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

इसके बाद मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने चोरी से जुड़े मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी देपेंद्र पाठक ने चांदनी चौक में सोमवार को गश्त का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स गश्त के पीछे मूल मकसद अपराध पर काबू पाना है और यह महज (जमीनी स्तर पर) औचक निरीक्षण का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि अगर पिछले कुछ सालों में अपराध के आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। जो भी अपराध हुए हैं, उन्हें प्रभावी ढंग से हल किया गया है और दिल्ली पुलिस द्वारा सख्त से सख्त कार्यवाही की गई है। 

बता दें कि चोरी की इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दिल्ली में एक बार अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच रार नजर आई।

दरअसल, वीडियो के सामने आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर निशाना साधते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने कहा कि एलजी को इस्तीफा दे देना चाहिए। किसी ऐसे व्यक्ति के लिए रास्ता बनाएं जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके। यदि केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित बनाने में असमर्थ है, तो इसे हमें सौंप दें। हम आपको दिखा देंगे।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे