लाइव न्यूज़ :

Ranbaxy के पूर्व सीईओ मलविंदर सिंह को दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2019 09:39 IST

फोर्टिस के सह-संस्थापक शिविन्दर सिंह और तीन अन्य लोगों को रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) के कोष में 2,397 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के लिये गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देशिविन्दर और उसका भाई मलविंदर इससे पहले आरईएल के प्रमोटर रह चुके हैं।  मलविंदर सिंह के  खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

 दिल्ली पुलिस ने कथित धोखाधड़ी मामले में शुक्रवार को फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर और रैनबैक्सी के पूर्व सीईओ मलविंदर मोहन सिंह को गिरफ्तार किया है। मलविंदर सिंह के  खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

इससे पहले गुरुवार को फोर्टिस के सह-संस्थापक शिविन्दर सिंह और तीन अन्य लोगों को रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) के कोष में 2,397 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के लिये गिरफ्तार किया गया।

आर्थिक अपराध शाखा ने रेलिगेयर इंटरप्राइसेज लिमिटेड (आरईएल) के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुनील गोधवानी (58), कवि अरोड़ा (48) और अनिल सक्सेना को भी धन की कथित हेराफेरी और अन्य कंपनियों में निवेश के लिये गिरफ्तार किया है, जो आरईएल तथा आरएफएल में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। 

आरएफएल आरईएल की सहयोगी कंपनी है। शिविन्दर और उसका भाई मलविंदर इससे पहले आरईएल के प्रमोटर रह चुके हैं।  पुलिस ने कहा कि चारों लोगों को पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया गया। 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) ओपी मिश्रा ने कहा, "उन्होंने बिना वित्तीय हैसियत की अपने नियंत्रण वाली कंपनियों को कर्ज की राशि देकर आरएफएल को खराब वित्तीय हालत में रखा। जिन कंपनियों को कर्ज की राशि दी गई उन्होंने जानबूझकर पैसा वापस लौटाने से इंकार कर दिया, जिससे आरएफएल को 2,397 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।" 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार