लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन के बीच पीएम नरेंद्र मोदी सुबह-सुबह अचानक पहुंचे गुरुद्वारा रकाब गंज, गुरु तेग बहादुर को किया नमन

By विनीत कुमार | Updated: December 20, 2020 11:51 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह अचानक दिल्ली में गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब पहुंचे। आज गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस है। इसी मौके पर पीएम मत्था टेकने पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के एक दिन बाद पहुंचे गुरुद्वारा रकाब गंजइस दौरान आम आदमी के लिए कोई अवरोध नहीं रखा गया था, ट्रैफिक बैरियर भी नहीं लगाए गए थेगुरु तेग बहादुर की पार्थिव देह का गुरुद्वारा रकाब गंज में अंतिम संस्कार किया गया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह अचानक दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब (Gurudwara Rakabganj) पहुंचे और मत्था टेका। गुरु तेग बहादुर के पार्थिव देह का गुरुद्वारा रकाब गंज में अंतिम संस्कार किया गया था। उनका शहीदी दिवस शनिवार को था।

मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के इस अचानक हुए दौरे के दौरान कोई वीआईपी बंदोबस्त नहीं किए गए थे। पुलिस की ओर से भी आम लोगों को नहीं रोका गया और न ही ट्रैफिक बैरियर वगैरह लगाए गए। 

प्रधानमंत्री मोदी ने सिख गुरु को मत्था टेकने के बाद तस्वीरों को शेयर करते हुए पंजाबी और अंग्रेजी में ट्वीट भी किया । पीएम ने ट्वीट कर कहा, 'यह गुरु साहिब की विशेष कृपा है कि हम अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के विशेष अवसर को याद करेंगे। आइए, हम इस महान अवसर को ऐतिहासिक तरीके से याद करें और श्री गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों को भी याद करें।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस समय गुरुद्वारा रकब गंज पहुंचे हैं जब एक ओर पिछले कई दिनों से कृषि विधेयकों के खिलाफ किसानों आंदोलन जारी है। इस आंदोलन में मुख्य रूप से पंजाब के किसान बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। पंजाब और हरियाणा के हजार किसान पिछले कई दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर जमे हैं।

गौरतलब है कि गुरु तेग बहादुर सिखों के नौंवे गुरु थे। उनका जन्म अमृतसर में हुआ था और 17वीं शताब्दी (1621 से 1675) के दौरान उन्होंने सिख धर्म का प्रचार किया। उन्होंने मुगल साम्राज्य के अन्याय के खिलाफ भी आवाज बुलंद की थी। वे 1675 में दिल्ली में शहीद हुए थे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुरू तेग बहादुरकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील