लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका: आतंकी हमलों के बाद कवरेज के लिए गया भारतीय फोटो पत्रकार गिरफ्तार, ये है वजह

By भाषा | Updated: May 3, 2019 15:53 IST

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्दीकी को नेगाम्बो की अदालत ने 15 मई तक के लिए हिरासत में भेज दिया है।

Open in App

श्रीलंका में पुलिस ने भारत में रहने वाले एक फोटो पत्रकार को स्कूल में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह पत्रकार यहां ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की घटना की कवरेज के लिए आया था।

पुलिस ने बताया कि नयी दिल्ली से रायटर संवाद समिति के लिए काम करने वाले सिद्दीकी अहमद दानिश को कथित तौर पर नेगोम्बो के एक स्कूल में जबर्दस्ती घुसने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलित्जर अवॉर्ड विजेता सिद्दीकी स्कूल प्रशासन से बात करना चाहते थे। वह दरअसल, बम धमाको में मारे गये एक छात्र के संबंध में कुछ जानकारी लेना चाहते थे। इस छात्र की मौत सेंट सेबास्टियन चर्च में हुए धमाके में हुई थी। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्दीकी को नेगाम्बो की अदालत ने 15 मई तक के लिए हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि श्रीलंका में इन आतंकी हमलों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और करीब 500 लोग घायल हुये थे।

टॅग्स :श्रीलंकाश्रीलंका ब्लास्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका

क्रिकेटश्रीलंकाई क्रिकेटरों की गंदी हरकत, निजी होटल के बाथरूम में चुपके से बना रहे थे महिला डॉक्टरों का वीडियो, हुए गिरफ्तार

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार