लाइव न्यूज़ :

हरियाणा और गोवा में नए राज्यपाल, लद्दाख के उपराज्यपाल होंगे कविंद्र गुप्ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2025 18:33 IST

राष्ट्रपति मुर्मू ने गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल, राजू को गोवा का राज्यपाल और प्रोफेसर घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकवींद्र गुप्ता को लद्दाख का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया।आशिम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।पी ए गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

नई दिल्लीः पूर्व नागर विमानन मंत्री पी. अशोक गजपति राजू को सोमवार को गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया जबकि प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल और जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।

नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल पद से ब्रिगेडियर बी. डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू ने गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल, राजू को गोवा का राज्यपाल और प्रोफेसर घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है।

हम लद्दाख के विकास के लिए सबके साथ मिलकर काम करेंगे: उपराज्यपाल बनने पर कवींद्र गुप्ता ने कहा

उपमुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष समेत कई अहम पदों पर आसीन रहने के बाद अब लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में नई पारी शुरू करने जा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कवींद्र गुप्ता ने सोमवार को कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है और वह क्षेत्र के विकास के लिए सभी के साथ मिलकर काम करेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को गुप्ता को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया। गुप्ता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने मुझे इस योग्य समझा - चाहे वह माननीय प्रधानमंत्री हों, माननीय राष्ट्रपति हों, गृह मंत्री हों या राष्ट्रीय नेतृत्व - जिन्होंने मुझे इस पद पर बिठाया। मैं उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं।’’

उन्होंने 30 अप्रैल, 2018 से मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली भाजपा-पीडीपी सरकार में जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। गुप्ता ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से कई चुनौतियां हैं, लेकिन मैं उन्हें स्वीकार करता हूं। मैं केंद्र शासित प्रदेश की सेवा करने की पूरी कोशिश करूंगा।’’

वर्ष 2014 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा का अध्यक्ष बनने वाले भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और मुझे इसे पूरी ईमानदारी से निभाने का पूरा विश्वास है। हम (क्षेत्र के विकास के लिए) सभी के साथ मिलकर काम करेंगे।’’ जम्मू शहर के जानीपुर क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले 66 वर्षीय गुप्ता ने 2005 से 2010 तक लगातार तीन बार जम्मू के महापौर के रूप में कार्य किया।

उन्होंने भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव के रूप में कार्य किया और 1993 से 1998 तक लगातार दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) की जम्मू-कश्मीर इकाई का नेतृत्व किया। गुप्ता 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के तत्कालीन मंत्री रमन भल्ला को हराकर गांधी नगर निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए थे।

वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में पीडीपी-भाजपा गठबंधन की जीत के बाद गुप्ता सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सचिव रह चुके गुप्ता ने आपातकाल के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता के रूप में लगभग 13 महीने जेल में बिताए थे।

टॅग्स :दिल्लीद्रौपदी मुर्मूनरेंद्र मोदीहरियाणागोवालद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?