लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट से बाहर हुई दिल्ली, सीएम केजरीवाल बोले- "अभी एक लंबा सफर तय करना है..."

By अंजली चौहान | Updated: February 16, 2023 16:21 IST

दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हुआ दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट से बाहर सीएम केजरीवाल ने दिल्लावालों को दी बधाई लंबे समय के बाद दिल्ली सबसे प्रदूषितों शहरों की लिस्ट से बाहर हुई है

नई दिल्ली: दुनिया से 10 सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची से देश की राजधानी दिल्ली का नाम बाहर हो गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, "दिल्ली अब दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल नहीं है।" इसके साथ उन्होंने अपनी पोस्ट में एक सूची भी शेयर की जिसमें प्रदूषित देशों के नाम लिखे हुए थे। 

दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में नहीं है। दिल्ली वालों की कोशिश धीरे-धारे रंग ला रही है, बधाई हो दिल्ली... लेकिन अभी एक लंबा रास्ता तय करना है, हमें दुनिया के सबसे स्वच्छ शहरों में गिना जाना है। 

गौरतलब है कि ये सूची स्विस एयर ट्रैकिंग इंडेक्स IQAir द्वारा तैयार की गई है। जो संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) और ग्रीनपीस के साथ सहयोग करता है। ये एक वास्तविक समय वैश्विक वायु की गुणवत्ता का नापता है। इस सूची में शहरों को तीन श्रेणी में रखा जाता है, जिसमें 'स्वस्थ', 'अस्वस्थ' और 'खतरनाक' के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। 

दिल्ली को पीछे छोड़ लाहौर हुआ आगे

स्विस एयर ट्रैकिंग इंडेक्स IQAir द्वारा तैयार की गई सूची में राष्ट्रीय राजधानी को पीछे छोड़ते हुए पाकिस्तान का लाहौर शहर सबसे ऊपर आ गया है। सूची में नंबर एक पर लाहौर है और दूसरे स्थान पर मुंबई। वहीं, तीसरे स्थान पर काबुल है। 

टॅग्स :दिल्लीKejriwal Delhiअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील