लाइव न्यूज़ :

Monsoon: दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का अलर्ट जारी, यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर

By रुस्तम राणा | Updated: July 23, 2023 17:02 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निचले इलाकों में रहने वालों को जगह खाली करने को कहा गया है। अधिकारियों ने रविवार की दोपहर यह घोषणा की है कि यमुना नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। कृपया नदी के पास के इलाकों से दूर रहें।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने लोगों को यमुना नदी के तटीय इलाकों से दूर रहने के लिए कहायमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया हैअपराह्न तीन बजे जलस्तर 206.26 मीटर रिकार्ड किया गया

नई दिल्लीदिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। अपराह्न तीन बजे जलस्तर 206.26 मीटर रिकार्ड किया गया। लोगों को नदी के तटीय इलाकों से दूर रहने के लिए कहा गया है। 

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को महाराष्ट्र के पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। गुजरात के दक्षिणी और सौराष्ट्र क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निचले इलाकों में रहने वालों को जगह खाली करने को कहा गया है। अधिकारियों ने रविवार की दोपहर यह घोषणा की है कि यमुना नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। कृपया नदी के पास के इलाकों से दूर रहें।

महाराष्ट्र में बारिश को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए महाराष्ट्र के पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार अत्यधिक बारिश के कारण होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

उन्होंने कहा कि उन क्षेत्रों के प्रशासन को मौसम की चेतावनी दी जा रही है जहां भारी वर्षा की संभावना है और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और उनके राज्य समकक्ष एसडीआरएफ की टीमों को आवश्यकता पड़ने पर तुरंत तैनात किया जा रहा है।

टॅग्स :दिल्लीमानसूनबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए