लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में प्रतिपूरक वनरोपण वाली गैर-वन भूमि का स्वामित्व वन विभाग को सौंपने से दी गई छूट, डीडीए को होगा पेड़ों को काटने का अधिकार

By विशाल कुमार | Updated: September 27, 2021 10:15 IST

वकील प्रत्यूष जैन द्वारा दायर आरटीआई में प्रतिपूरक वनीकरण भूमि का मालिकाना वन विभाग को दिए जाने के सवाल पर कहा गया कि दिल्ली को एक विशेष मामला मानते हुए, राज्य वन विभाग के पक्ष में भूमि का स्वामित्व सौंपने की शर्त को माफ कर दिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देवन संरक्षण अधिनियम, 1980 को लागू करने के लिए जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, प्रतिपूरक वनीकरण के लिए चिन्हित गैर वन भूमि का स्वामित्व प्रदेश के वन विभाग को दिया जाएगा.पर्यावरण मामलों के वकील ऋत्विक दत्ता का कहना है कि यदि स्वामित्व डीडीए के पास है तो पेड़ों को काटा जा सकता है.प्रतिपूरक वनरोपण के लिए उपयोग की जाने वाली अधिकांश गैर-वन भूमि को संरक्षित वन भी घोषित नहीं किया गया है.

नई दिल्ली:दिल्ली में प्रतिपूरक वनरोपण के लिए उपयोग की जाने वाली अधिकांश गैर-वन भूमि का स्वामित्व वन विभाग को नहीं सौंपा गया है, जिससे डीडीए के पास पेड़ों का काटने का अधिकार रहेगा.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, वकील प्रत्यूष जैन द्वारा दायर आरटीआई में प्रतिपूरक वनीकरण भूमि का मालिकाना वन विभाग को दिए जाने के सवाल पर कहा गया कि दिल्ली को एक विशेष मामला मानते हुए, राज्य वन विभाग के पक्ष में भूमि का स्वामित्व सौंपने की शर्त को माफ कर दिया गया है.

2019 में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को प्रतिपूरक वनीकरण के लिए उपयोग की जाने वाली भूमि पर डीडीए को स्वामित्व बनाए रखने की अनुमति देने के लिए लिखा था.

बता दें कि, वन संरक्षण अधिनियम, 1980 को लागू करने के लिए जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, प्रतिपूरक वनीकरण के लिए चिन्हित गैर वन भूमि का स्वामित्व राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के वन विभाग को दिया जाएगा. ये दिशानिर्देश मार्च, 2019 से लागू हैं.

पर्यावरण मामलों के वकील ऋत्विक दत्ता का कहना है कि यदि स्वामित्व डीडीए के पास है, लेकिन इसे संरक्षित भूमि के रूप में घोषित किया गया है, तो पेड़ों को काटा जा सकता है, लेकिन वे भूमि पर निर्माण या कोई गैर-वन गतिविधि नहीं कर सकते हैं.

वहीं, वकील आदित्य प्रसाद का कहना है कि अगर भूमि का मालिकाना हक डीडीए के पास रहता है तो वह कभी भी नियमों में बदलाव कर उसका उपयोग कर सकती है.

वहीं, दिल्ली में प्रतिपूरक वनरोपण के लिए उपयोग की जाने वाली अधिकांश गैर-वन भूमि को अभी तक संरक्षित वन भी घोषित नहीं किया गया है, जिससे प्रतिपूरक वनीकरण के लिए उपयोग की जाने वाली भूमि के बड़े हिस्से को असुरक्षित छोड़ दिया गया है.

जैन द्वारा दायर आरटीआई के जवाब से पता चला कि कुल 136.55 हेक्टेयर भूमि को भारतीय वन अधिनियम के तहत 'संरक्षित' या 'आरक्षित' वन के रूप में अधिसूचित किया जाना है. प्रतिपूरक वनीकरण के लिए लगभग 37.54 हेक्टेयर गैर-वन भूमि यमुना बाढ़ क्षेत्र में है. मदनपुर खादर क्षेत्र में कुल 35.16 हेक्टेयर है.

संरक्षित घोषित की गई गैर-वन भूमि के बारे में सवाल पर आरटीआई के जवाब में कहा गया कि गैर वन भूमि में प्रतिपूरक वृक्षारोपण क्षेत्रों को संरक्षित वन घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है.

टॅग्स :दिल्लीForest DepartmentDDA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए