लाइव न्यूज़ :

Delhi New CM: हम लोग जल्दी ही सीएम चुन लेंगे?, भाजपा ने कहा-आतिशी जी आप चिंता ना करें, आपको आम आदमी पार्टी  के निधन पर 13 दिन का शोक मनाना चाहिए!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2025 11:14 IST

Delhi New CM: भाजपा ने हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीट जीतकर आप से सत्ता छीन ली है। दिल्ली में 10 साल से अधिक समय तक शासन करने वाली आप को आठ फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में महज 22 सीट पर जीत मिली। 

Open in App
ठळक मुद्देतीन दिन के भीतर ही शहर को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लौट (अपनी विदेश यात्रा से) रहे हैं।सरकार गठन के बारे में निर्णय लेने के लिए और कितना समय लगेगा।

Delhi New CM: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि वह जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेगी। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में बिजली कटौती के दावे के लिए पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी की आलोचना करते हुए पार्टी ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी के निधन पर 13 दिन का शोक मनाना चाहिए। दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने एक दिन पहले दावा किया था कि राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के तीन दिन के भीतर ही शहर को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली को उत्तर प्रदेश में बदलना चाहती है, जो घंटों बिजली कटौती के लिए जाना जाता है। भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लौट (अपनी विदेश यात्रा से) रहे हैं।

कल या परसों हमारे संसदीय बोर्ड की बैठक होगी और फिर दिल्ली का नया मुख्यमंत्री आपके सामने होगा।" वह संवाददाताओं के एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा और सरकार गठन के बारे में निर्णय लेने के लिए और कितना समय लगेगा।

बिजली कटौती के आतिशी के दावों के बारे में पूछे जाने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "आप का आठ फरवरी को निधन हो गया। फिलहाल उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। आतिशी जी को 13 दिन तक शोक मनाने के लिए कहें। हम उसके बाद बात करेंगे।" भाजपा ने हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीट जीतकर आप से सत्ता छीन ली है। दिल्ली में 10 साल से अधिक समय तक शासन करने वाली आप को आठ फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में महज 22 सीट पर जीत मिली। 

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyआतिशी मार्लेनानरेंद्र मोदीअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट