लाइव न्यूज़ :

Delhi New CM: एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात?, सरकार बनाने का दावा पेश, कल शपथ ग्रहण, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 19, 2025 22:17 IST

Delhi New CM LIVE: भाजपा पर्यवेक्षकों रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ के अलावा नगर भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज, कमलजीत सहरावत और प्रवीण खंडेलवाल भी थे।

Open in App
ठळक मुद्देरेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष और नगर निगम पार्षद रह चुकी हैं।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा भी राज निवास में मौजूद थे। केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया।

Delhi New CM LIVE: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता ने बुधवार शाम उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ भाजपा पर्यवेक्षकों रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ के अलावा नगर भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज, कमलजीत सहरावत और प्रवीण खंडेलवाल भी थे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा भी राज निवास में मौजूद थे। पचास वर्षीय गुप्ता को दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया। गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष और नगर निगम पार्षद रह चुकी हैं।

वह सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। गुप्ता के नेतृत्व में नयी भाजपा सरकार बृहस्पतिवार दोपहर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में शपथ लेगी। 

टॅग्स :रेखा गुप्ताDelhi BJPविनय कुमार सक्सेनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतIndiGo Flight Crisis: 8 एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यहां देखें दिल्ली-मुंबई समेत शहरों की इंडिगो फ्लाइट लिस्ट

भारतPutin visit India: पीएम मोदी और पुतिन के बीच होगा प्राइवेट डिनर, मेजबानी के लिए पीएम तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें