लाइव न्यूज़ :

Delhi New CM: कौन मारेगा बाजी?, मुख्यमंत्री पद के लिए 10 संभावित दावेदार, बीजेपी विधायक दल की बैठक कल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 16, 2025 19:19 IST

Delhi New CM: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे10 साल से अधिक समय तक शासन करने वाली आप को विधानसभा चुनाव में महज 22 सीट पर जीत मिली।भाजपा ने हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीट जीतकर आप से सत्ता छीन ली है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के नए मुख्यमंत्री 19 फरवरी को शपथ ले सकते हैं। 

Delhi New CM: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सोमवार (17 फरवरी) को दोपहर 3 बजे दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक कर सकती है। इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी ने दावा किया था कि वह जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेगी। कल संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। दिल्ली के नए सीएम आपके सामने होंगे। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के नए मुख्यमंत्री 19 फरवरी को शपथ ले सकते हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक भव्य शपथ ग्रहण से एक दिन पहले होने की उम्मीद है, जो 27 साल के अंतराल के बाद दिल्ली में भगवा दल ने विजयी हासिल की है। भाजपा ने हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीट जीतकर आप से सत्ता छीन ली है। 10 साल से अधिक समय तक शासन करने वाली आप को विधानसभा चुनाव में महज 22 सीट पर जीत मिली।

Delhi New CM live: मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित दावेदार

1. प्रवेश वर्मा

2. विजेंद्र गुप्ता

3. सतीश उपाध्याय

4. मनजिंदर सिंह सिरसा

5. पवन शर्मा

6. आशीष सूद

7. रेखा गुप्ता

8. शिखा राय

9. करनैल सिंह

10. राज कुमार भाटिया।

आप सरकार मनीष सिसोदिया कई वर्षों तक उप मुख्यमंत्री रहे

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर जारी मंथन के बीच पार्टी राजधानी को ‘मिनी भारत’ के रूप में दर्शाने के लिए नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री को शामिल करने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में किया है। आप सरकार मनीष सिसोदिया कई वर्षों तक उप मुख्यमंत्री रहे।

सरकार में दो उपमुख्यमंत्री रखने के कदम से पार्टी को विभिन्न जातियों, समुदायों और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि के विधायकों को समायोजित करने में मदद मिलेगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के विचाराधीन है, जो इस पर अंतिम फैसला लेगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के नामों पर भी अंतिम फैसला लिया जाएगा।

लक्ष्मी नगर से विधायक अभय वर्मा, जो पूर्वांचली नेता हैं

भाजपा 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है। पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ के 10 साल के राजनीतिक प्रभुत्व को तोड़ दिया। भाजपा मुख्यमंत्री पद के लिए किसे चुनेगी, इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। जाति, समुदाय, लिंग और क्षेत्रीय संबद्धता के आधार पर कई नाम चर्चा में हैं। लक्ष्मी नगर से विधायक अभय वर्मा, जो पूर्वांचली नेता हैं, भी इस शीर्ष पद के दावेदारों में शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में मोहन यादव, राजस्थान में भजनलाल शर्मा और ओडिशा में मोहन चरण माझी को चुना

भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राजनीतिक समीकरणों के आधार पर पूर्वांचल की पृष्ठभूमि वाले किसी विधायक, सिख या महिला पर भी विचार कर सकता है। उन्होंने कहा कि 2023 में मध्य प्रदेश और राजस्थान तथा पिछले साल ओडिशा समेत पिछले अनुभव के मद्देनजर ऐसे मामलों पर अटकलों के लिए बहुत कम गुंजाइश बचती है।

भाजपा ने मध्य प्रदेश में मोहन यादव, राजस्थान में भजनलाल शर्मा और ओडिशा में मोहन चरण माझी को चुना, जिससे अधिकांश राजनीतिक विश्लेषक हैरान रह गए। भाजपा नेता ने कहा, ‘आप कभी नहीं जानते...राष्ट्रीय नेतृत्व एक बिल्कुल नया चेहरा लेकर आ सकता है, जो इस पद के लिए उपयुक्त हो और लोगों की भारी उम्मीदों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करने में सक्षम हो।’

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीBJPआतिशी मार्लेनाअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप