लाइव न्यूज़ :

Delhi new CM announcement: कौन बनेगा दिल्ली सीएम?, ये विधायक दौड़ में, 48 विधायकों से मिले नड्डा, पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से आने के बाद शपथ ग्रहण!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 11, 2025 20:00 IST

Delhi new CM announcement live: भाजपा ने 27 साल से अधिक समय तक सत्ता से बाहर रहने के बाद 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुषमा स्वराज के बाद से दिल्ली के पहले बीजेपी सीएम बनने के दावेदारों के रूप में कई नाम चर्चा में हैं।विधायकों ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।मुख्यमंत्री के नाम पर संशय की स्थिति के बीच हुई।

Delhi new CM announcement live: 5 फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारी जीत की घोषणा के बाद भाजपा ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के लिए अपने चयन की घोषणा नहीं की है। कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि भाजपा पहली बार विधायक बने व्यक्ति को अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। बीजेपी नेताओं के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद होगा। 1998 में सुषमा स्वराज के बाद से दिल्ली के पहले बीजेपी सीएम बनने के दावेदारों के रूप में कई नाम चर्चा में हैं।

इनमें परवेश वर्मा, दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा, वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता और मुस्तफाबाद के नवनिर्वाचित विधायक मोहन सिंह बिष्ट समेत अन्य शामिल हैं। दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने चुनाव में अपनी पार्टी की हार के बाद पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया।

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नवनिर्वाचित विधायकों ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर संशय की स्थिति के बीच हुई इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है।

नड्डा से मुलाकात के बाद कई विधायकों ने कहा कि बैठक में विधायक दल की बैठक या संभावित मुख्यमंत्री के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई। भाजपा विधायकों ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) पर पार्टी की बड़ी जीत के बाद वे नड्डा से मिलना चाहते थे।

भाजपा विधायकों ने संसद भवन में नड्डा के कार्यालय में उनसे मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फ्रांस और अमेरिका की यात्रा से लौटने के बाद भाजपा के विधायक दल की बैठक होने की संभावना है। भाजपा ने 27 साल से अधिक समय तक सत्ता से बाहर रहने के बाद 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Delhi BJPजेपी नड्डानरेंद्र मोदीअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम