लाइव न्यूज़ :

Delhi new CM announcement: भाजपा के भीतर जारी आंतरिक खींचतान?, आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा-चुनाव परिणाम घोषित कई दिन हो गए...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2025 20:43 IST

Delhi new CM announcement: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को हुए चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हो सकी। पार्टी ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में आप को शिकस्त दी है।भाजपा ने 48 और ‘आप’ ने 22 सीट जीती थीं।

Delhi new CM announcement: आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर जारी आंतरिक खींचतान के कारण दिल्ली के लिए मुख्यमंत्री की नियुक्ति में देरी हो रही है और राष्ट्रीय राजधानी का शासन प्रभावित हो रहा है। आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि जनता द्वारा नकारे जाने के बावजूद ‘आप’ नेता अब भी गलत बयानबाजी कर रहे हैं। पार्टी ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को शिकस्त दी है। ‘आप’ की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा की निष्क्रियता के कारण शहर के कई हिस्सों में लंबे समय तक बिजली कटौती जारी है।

उन्होंने कहा, “चुनाव परिणाम घोषित हुए कई दिन हो गए हैं, फिर भी भाजपा मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला नहीं कर पाई है। इस बीच, दिल्ली के लोग लंबे समय तक बिजली गुल रहने से परेशान हैं। कक्कड़ ने कहा, "भाजपा की अंदरूनी लड़ाई का खामियाजा दिल्ली के लोगों को क्यों भुगतना चाहिए?"

बिजली कटौती के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के कपूर ने कहा, “चुनाव में समाज के सभी वर्गों द्वारा नकारे जाने के बाद उम्मीद थी कि ‘आप’ नेता झूठ और धोखे की अपनी राजनीति छोड़ देंगे। हालांकि, महज चार दिन बाद ही खबरों में बने रहने की हताश कोशिश में ‘आप’ नेता प्रियंका कक्कड़ ने बिजली आपूर्ति के संबंध में निराधार और मनगढ़ंत बयान देना शुरू कर दिया है।”

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को हुए चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए गए थे। भाजपा ने 48 और ‘आप’ ने 22 सीट जीती थीं। कक्कड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर गुटबाजी के कारण पार्टी अगले मुख्यमंत्री पर सहमति नहीं बना पा रही है।

‘आप’ प्रवक्ता ने कहा, "उनके नेता छोटे-छोटे समूहों में बैठक कर रहे हैं और यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि नेतृत्व कौन करेगा। वे आपस में लड़ने में व्यस्त हैं, लेकिन दिल्ली के लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।" कक्कड़ ने इस बात पर भी जोर दिया कि चुनावी हार के बावजूद आप, सदस्यों के साथ सक्रियता से बातचीत कर रही है और अपनी रणनीति की समीक्षा कर रही है।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyनरेंद्र मोदीजेपी नड्डाअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी