लाइव न्यूज़ :

Delhi New CM: मंत्री पद को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे भाजपा नेता?, आतिशी ने कहा- 6 दिन के बाद मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2025 14:30 IST

Delhi New CM: ‘आप’ सरकार के वित्तीय ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिल्ली का बजट 2014-15 में 31,000 करोड़ रुपये था जो 2024-25 में बढ़कर 77,000 करोड़ रुपये हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 10 वर्षों में दिल्ली का बजट 2.5 गुना बढ़ गया है।वादों को पूरा करने का कोई इरादा नहीं है।धन के लालच में मंत्री पद को लेकर ‘‘झगड़’’ रहे हैं।

 

 

 

 

 

Delhi New CM: दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों में विभागों के आवंटन को लेकर ‘‘आंतरिक खींचतान’’ मची है। आतिशी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि भाजपा नेता सार्वजनिक धन के लालच में मंत्री पद को लेकर ‘‘झगड़’’ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का अपने चुनाव घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने का कोई इरादा नहीं है। आतिशी ने कहा, ‘‘हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि भाजपा वादे पूरे करने में विफल रहने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को दोषी ठहराने की योजना बना रही है।

वे दावा करेंगे कि दिल्ली सरकार के पास पिछली आप सरकार के कारण पैसा नहीं है।’’ उन्होंने ‘आप’ सरकार के वित्तीय ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिल्ली का बजट 2014-15 में 31,000 करोड़ रुपये था जो 2024-25 में बढ़कर 77,000 करोड़ रुपये हो गया है। आतिशी ने कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में दिल्ली का बजट 2.5 गुना बढ़ गया है।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार से विरासत में मिले कर्ज को भी चुका दिया है।’’ उन्होंने मांग की कि भाजपा बिना किसी देरी के अपने सभी वादों को लागू करे विशेष रूप से महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने का वादा।

हाल में संपन्न 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाली भाजपा ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद की घोषणा नहीं की है। पार्टी ने 48 सीट जीतीं, जबकि आप 22 सीट पर सिमट गई जो 2020 की 62 सीट की तुलना में काफी कम हैं।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025आम आदमी पार्टीआतिशी मार्लेनाAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत