लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: पुलिस बैरिकेडिंग में फंसकर 21 साल के युवक की गई जान, मां ने कहा- जिम्मेदार को सजा मिले

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 8, 2018 14:44 IST

दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज करते हुए नेताजी सुभाष प्लेस एसएचओ अरविन्द को लाइन हाजिर कर दिया है और चार पुलिस को भी सस्पेंड कर दिया है।

Open in App

राजधानी दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बुधवार 7 जनवरी को रात 1 बजे बाइक सवार एक शख्स की  बैरिकेडिंग में फंसकर मौत हो गई। 21 साल का अभिषेक रात को घर वापस जा रहा था तभी  नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में पुलिस ने 4 बैरिकेड लगा रखे थे। दो बैरिकेड के बीच में तार लगाकर रखा था ताकि दोनों बैरिकेड जुड़ा रहे। अभिषेक जब यहां बाइक से गुजर रहा था तभी तार के बीच में उसका गला आ गया और उसकी मौत हो गई। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए 4 बीट कांस्टेबल्स और डिवीजन वालो को सस्पेंड कर दिया है।  पुलिस ने केस दर्ज करते हुए नेताजी सुभाष प्लेस एसएचओ अरविन्द को लाइन हाजिर कर दिया है अभिषेक की मां ने कहा है कि जो भी इसका जिम्मेदार है उसको सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। कार्रवाई होनी चाहिए कि आखिर ऐसा हादसा कैसे हुआ। अभिषेक ओला कैब चलाता है। इसके अलावा वह पार्ट टाइम में डीजे का भी काम करता है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप