लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-NCR में आज भी वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में रहने की आशंका

By भाषा | Updated: December 9, 2019 07:34 IST

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘अत्यंत खराब’, 401-500 के बीच ‘गंभीर’ और 500 के पार ‘बेहद गंभीर एवं आपात’ माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शहर में वायु गुणवत्ता ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में रही।शहर में धुंध की एक पतली चादर छाई रही जिससे दृश्यता प्रभावित हुई।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शहर में वायु गुणवत्ता ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में रही। शहर में धुंध की एक पतली चादर छाई रही जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। सर्द मौसम और शांत हवाओं के चलते प्रदूषकों के जमा हो जाने से सोमवार को भी वायु गुणवत्ता ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में रहने की आशंका है।

सरकारी द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता व मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार रविवार को शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 377 दर्ज किया गया। गौरतलब है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘अत्यंत खराब’, 401-500 के बीच ‘गंभीर’ और 500 के पार ‘बेहद गंभीर एवं आपात’ माना जाता है।

दिल्ली में शाम छह बजे तक पीएम-2.5 का स्तर बढ़कर 220 हो गया। यह 0-60 की सुरक्षित सीमा से लगभग चार गुना ज्यादा है। ये कण इतने छोटे हैं कि वे रक्तधाराओं और फेफड़ों में घुस कर नुकसान पहुंचा सकते हैं। सोमवार को एक्यूआई के सुधरने की संभावना थी लेकिन मौसम को देखते हुए इसके सोमवार को भी ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में रहने का पुर्वानुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

सोमवार को भी ठंडी हवाएं चलेंगी। मौसम से जुड़े पुर्वानुमान देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर ने ट्वीट किया, “दिल्ली एनसीआर में मंद हवाओं, अधिक आर्द्रता और कम तापमान की वजह से वायु गुणवत्ता की स्थिति और खराब हो सकती है।” 

टॅग्स :वायु प्रदूषणमौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए